UKSSSC Paper Leak नही होगा पेपर रद्द, बेरोजगार युवा सड़कों पर डटे, पुलिस जांच कहां तक, अब तक के बड़े अपडेट
UKSSSC पेपरलीक मामले को लेकर बेरोजगार युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। युवाओं ने पूरी रात सड़क पर रहकर ही गुजारी। जिसके बाद से पुलिस और प्रशासन के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच यूकेएसएसएससी ने पेपर रद्द करने से इनकार कर दिया है।
आयोग का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे में आंदोलन कर रहे युवाओं का विरोध जारी है। युवाओं ने सीबीआई जांच और पेपर को रद्द करने की मांग की है। उधर देहरादून पुलिस इस मामले में जांच तेज करने की बात कर रही है।

मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। जिसकी जिम्मेदारी एसपी देहात जया बलूनी को सौंपी गई है। पुलिस मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई है। इसके साथ ही खालिद के मददगार की तलाश भी जारी है। इस मामले में अभी तक खालिद की बहनों से पूछताछ हो चुकी है। खालिद की एक बहन साबिया को गिरफ्तार किया गया है।
पेपरलीक मामले में खालिद की दूसरी बहन हीना और लीक प्रश्नों के जवाब तैयार करने वाली सहायक प्रोफेसर सुमन अभी पुलिस हिरासत में है। पेपरलीक में आयोग और पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल एग्जाम सेंटर के बाहर आए तीन पन्ने हैं। जो कि पेपर से मिलान किए जा चुके हैं। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर पेपर के तीन पन्ने किसने और कैसे बाहर तक भेजे।
इसके साथ ही एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा। इन सबके जबाव खालिद की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएंगे। जिसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अभी तक की जांच में पुलिस टीम को कई अहम साक्ष्य मिले है. पुलिस टीम का कहना है जल्द ही खालिद की गिरफ्तारी की जाएगी।
बीते रविवार 21 सितंबर को उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का स्नातक स्तरीय पेपर हुआ था। जो कि सुबह 11 बजे प्रदेश के 445 केंद्रों में आयोजित हुआ। लेकिन परीक्षा शुरू होने के करीब आंधे घंटे बाद ही 11:35 बजे पेपर के तीन पन्ने बाहर आ गए। जो कि इंटरनेट पर वायरल हो गए।
इससे ठीक पहले 20 सितंबर को देहरादून पुलिस और एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी एग्जाम से पहले अभ्यर्थियों के साथ ठगी करने वाले दो आरोपी पंकज गौड़ और हाकम सिंह की गिरफ्तारी की थी। बेरोजगार संघ का आरोप है कि पेपर लीक हुआ है। जिसके बाद से छात्र सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications