ननिहाल के आंगन में खेल रहे दो साल के मासूम को तेंदुआ उठाकर ले गया, गुलदार के आतंक से पहाड़ में हलचल

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में एक मासूम को तेंदुए ने अपना शिकार बना दिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। दो साल का मासूम अपने ननिहाल में आंगन में खेल रहा था। जिसे तेंदुए ने ​हमला कर जंगल की तरफ ले गया। बाद में परिजनों ने घर से आधा किमी दूर बच्चा घायल अवस्था में मिला। आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मासूम की जान जा चुकी थी।अगस्त और सितंबर में भी तेंदुओं ने गंगोलीहाट और बेड़ीनाग क्षेत्र में दो बच्चों को मार डाला था।

two year old innocent boy playing courtyard maternal home taken away by a leopard, due to the terror of the henchman,

पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में तेंदुए ने दो साल के मासम को शिकार बना दिया। दो वर्ष तीन माह का अंशु अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। उसके पिता सुरेश हरिद्वार में नौकरी करते हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे आंगन में खेल रहे अंशु को तेंदुआ उठा ले गया।

आंगन में खून और वहां बच्चा नहीं दिखा तो चीख पुकार मच गई। गांव के लोग उसकी खोज में जंगल की ओर दौड़े। घर से करीब आधा किमी दूर बच्चा घायल अवस्था में मिला। बच्चे को अस्पताल लेकर गए लेकिन तब बच्चे की सांस रुक गई थी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गश्त शुरू कर दी। तेंदुए को पकड़ने के लिए मंगलवार को पिंजरा लगाया जाएगा।

सतपुली के पोखड़ा ब्लॉक के मरड़ा गांव में रविवार को एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। मरड़ा गांव निवासी उमा देवी जंगल में गई थी, ​उसी समय गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया।

कालाढूंगी रेंज में सोमवार को गश्त के दौरान वन रक्षक अंकित कुमार पर बाघ ने हमला कर दिया। घायल वन रक्षक को सीएचसी कालाढूंगी लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। सड़क निर्माण का कार्य कर रहे नानकमत्ता निवासी 53 वर्षीय हरलाल सिंह पर भी सोमवार तड़के बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरलाल को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के वक्त वह अन्य व्यक्ति के साथ नल पर पानी भरने गया था। तभी बाघ ने उस पर हमला बोल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+