Tripti dimri: एनिमल और 'भूल भुलैया 3' में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का इस खूबसूरत जगह से है खास कनेक्शन
trupti-dimri: 'भूल भुलैया 3' में अहम किरदार निभाने वाली तृप्ति डिमरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गई हैं। एनिमल के जरिए रातों रात नेशनल क्रश बन चुकी तृप्ति डिमरी के काम को हर जगह तारीफ हुई। यही वजह है कि आज तृप्ति डिमरी बड़े स्टार्स के साथ काम कर रही है।
तृप्ति डिमरी की खूबसूरती का हर कोई दिवाना है, खास बात ये है कि तृप्ति डिमरी उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग ज़िले में स्थित नाग ककोड़ाखाल की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 फरवरी 1994 को गढ़वाल के मीनाक्षी और दिनेश डिमरी के घर हुआ था।

दिल्ली में हुई पढ़ाई
तृप्ति डिमरी ने साक्षात्कार में बताया कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनके करियर में उनका साथ दिया है। तृप्ति डिमरी की पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। तृप्ति डिमरी ने अपनी दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है। जबकि इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के श्री अरबिंदो कॉलेज इवनिंग से इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।
2017 में डेब्यू
पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग के गुर सीखे। तृप्ति डिमरी ने साल 2017 में 'पोस्टर बॉयज' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसमें उन्होंने श्रेयस तलपड़े की प्रेमिका का किरदार निभाया। डेब्यू के बाद 2018 में तृप्ति डिमरी को बड़ा मौका मिला।
2023 में एनिमल से चर्चा
वह इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा 'लैला मजनू' में अविनाश तिवारी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। तृप्ति डिमरी की चर्चा सबसे ज्यादा साल 2023 में रिलीज रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल से हुई। जब तृप्ति का ग्लैमरस अंदाज बड़े पर्दे पर इस कदर छाया कि हर कोई तृप्ति का दिवाना बन गया।
रातों रात नेशनल क्रश बनीं
तृप्ति रातों रात नेशनल क्रश बन गई। अब तृप्ति 'भूल भुलैया 3' में मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। हाल ही में द कपिल शर्मा शो में भी 'भूल भुलैया 3' की पूरी टीम के साथ तृप्ति भी पहुंची जहां उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ हुई। तृप्ति ने बताया कि वह उत्तराखंड से हैं और उन्हें इस बात का गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications