पर्वतीय मार्गों यात्रा होगी सुगम, उत्तराखंड परिवहन निगम खरीदेगा 130 नई बसें

Uttarakhand: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज की यात्रा और सुहानी होने वाली है। राज्य परिवहन निगम 130 नई बसें खरीदने वाला रहा है, जिनकी आवक जून महीने से शुरू हो जाएगी। परिवहन निगम ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले पर्वतीय मार्गों पर 130 नई बसों के संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत निगम ने निविदा भी निकाली थी, लेकिन कुछ तकनीकी नियमों के कारन केवल एक कंपनी आई थी, लिहाजा परिवहन निगम ने टेंडर रद्द कर दिया था। इस बीच परिवहन मुख्यालय ने नियमों में कुछ बदलाव करके नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया की है।

uttarkhand news jpg

उत्तराखंड सरकार के अधीन परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि मात्र पर्वतीय मार्गों पर संचालन के लिए ही 130 बसें खरीदी जा रही हैं। टेंडर के पश्चात वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। बताया, जून के महीने में इन बसों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा कि जून से आने वाले तीन महीनों में पर्वतीय मार्गों पर बसों की कमी कम हो जाएगी। परिवहन निगम ने कई नए रूट भी चिह्नित किए हैं, जिन पर आने वाले दिनों में बस संचालन किया जाएगा।

जिन रोडवेज बसें अपनी आयु पूरी कर रही हैं, उन्हें परिवहन निगम उन्हें संचालन से हटा रहा है।इस कारण निगम को ज्यादा तादाद में नई और बीएस-6 वाली बसों की जरूरत है। निगम नई बसों का क्रय कम कर रहा है। इसके स्थान पर निगम अनुबंधित बसों पर ध्यान दे रहा है।

यह भी पढ़े Uttarakhand: चारधाम यात्रा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा, मंत्री सतपाल महाराज ने जताई खुशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+