नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी टाटा सफारी, 5 की मौत

Nainital Road Accident: नैनीताल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना छड़ा क्षेत्र में हुई। हादसे में टाटा सफारी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआएफ के टीम ने रेस्क्यू के दौरान सभी शव बरामद कर लिए हैं।

घटना छड़ा क्षेत्रान्तर्गत पंगोट से लगभग 40 किमी आगे बागनी गांव में हुई। जिसकी इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम ने SDRF को सूचना दी थी। हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। एसडीआरएफ को इसकी वजह वाहन अनियन्त्रित होना बताई गई थी। हादसे में टाटा सफारी वाहन 700 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सवार सभी लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Nainital accident

सभी मृत उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। घटना स्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से सभी शवों को बाहर निकाला। जिसके बाद उसे मोर्चरी भेजने के लिए पुलिस को सौंपा गया। घटना की जांच की जा रही है।

इन लोगों की हुई मौत

  1. सुमित सिंह पुत्र इकबाल सिंह, R/O: बिजली फॉर्म तहसील बिलासपुर रामपुर उत्तरप्रदेश
  2. रवि प्रताप सिंह पुत्र बलबीर सिंह, R/O: बिजली फॉर्म तहसील बिलासपुर रामपुर उत्तरप्रदेश
  3. जगरूप सिंह पुत्र अमरीक सिंह, R/O: रतनपुर बिलासपुर रामपुर, उत्तरप्रदेश
  4. गुरु नाम पता अज्ञात
  5. जस्सू नाम पता अज्ञात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+