5 हजार रुपए का बजट और कम समय में पहुंच जाइए उत्तराखंड के इन 5 बेस्ट लोकेशन पर

गर्मियों की छुट्टी में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और समय कम होने के साथ ही बजट भी कम है तो उत्तराखंड की 5 ऐसे लोकेशन, दो तीन रहकर आराम से छुट्टियां बिता सकते हैं।

Top 5 Places to Visit Uttarakhand in Summer Vacation at Cheap Rate Bhimtal, Rishikesh, Lansdowne

इन गर्मियों की छुट्टी मेंअगर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और समय कम होने के साथ ही बजट भी कम है तो हम आपको कुछ ऐसी लोकेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप दो से तीन दिन रहकर अपने कम बजट 5 हजार रुपए तक में छुट्टी काट सकते हैं। उत्तराखंड की 5 ऐसे लोकेशन के बारे में जानिए।

लेंसडाउन
पौड़ी जिले में स्थित लेंसडाउन एक खूबसूरत जगह है। यहां घूमने के लिए संतोषी माता मंदिर, सेंट मेरी चर्च,दरवान सिंह संग्रहालय, भुल्ला ताल झील,तारकेश्वर महादेव मंदिर,टिप इन टॉप, गढ़वाल रेजिमेंट वॉर मेमोरियल और जंगल सफारी है। लैंसडाउन से कोटद्वार की दूरी करीब 50 किमी की हैं। यहां से ट्रेन और बस की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। यहां 5 से 7 हजार रुपए में आसानी से घूमा जा सकता है। यहां पहाड़ के साथ साथ जंगल सफारी और देशभक्ति से जुड़ी चीजें देखने को मिल जाती हैं।

भीमताल
अगर आप झीलों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच परिवार के साथ छुट्टी बिताना चाहते हैं तो नैनीताल जिले में भीमताल छोटा सी झील वाला शहर है। यहां नैनीताल से कम पर्यटकों की भीड़​ मिलेगी। भीमताल झील,विक्टोरिया डैम,हिडिम्बा पार्वत, भीमताल द्वीप एक्वेरियम यहां के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। भीमताल दिल्ली से लगभग 313 किमी दूर है। जिसके लिए लगभग 7-8 घंटे का समय लगेगा। काठगोदाम भीमताल शहर का पास का रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर है।

धनोल्टी
देहरादून और मसूरी से सबसे नजदीक हिल स्टेशन है। जो कि ट्रेकिंग ट्रेल्स और साहसिक गतिविधियों के लिए काफी फेमस है। धनोल्टी में दो इको पार्क, अंबर और धारा, एडवेंचर पार्क, देवगढ़ किला, सुरकंडा देवी मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। जो कि देहरादून से लगभग 66 किमी और मसूरी से करीब 32 किमी की दूरी पर है। यहां शांति और प्रकृति की सुंदरता के साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।

पिथौरागढ़
उत्तराखंड में कुछ हटके देखना चाहते हैं तो पिथौरागढ़ में
उच्च हिमालयी पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियां, दर्रों, घाटियों, अल्पाइन घास के मैदानों, जंगलों, झरनों, बारहमासी नदियों, ग्लेशियरों और झरनों से घिरा खूबसूरत जगह है। जहां मुनस्यारी
थल केदार मंदिरपिथौरागढ़ किला कामाख्या मंदिर कपिलेश्वर महादेव मंदिर ध्वज मंदिर मोस्टमानु मंदिर चांडक हिल भुरमुनी जलप्रपात घूमने फिरने की जगह है। पिथौरागढ़ दिल्ली से करीब 500 किमी है।

ऋषिकेश
गंगा का प्रवाह, योग और मंदिरों का समूह। ऋषिकेश में शांति, सुकून और प्रकृति की सुंदरता सबकुछ मिलेगा। यहां रिवर राफ्टिंग, स्पोर्ट्स एक्टिविटी और गंगा आरती सबसे खास है। साथ ही यहां घूमने के लिए स्वर्गाश्रम, लक्ष्मण झूला, त्रिवेंणी घाट, परमार्थ निकेतन और कौडियाला सबसे खास जगह है। बच्चों के लिए मस्ती करने का यहां पूरा साधन है। यहां बस, ट्रेन के साथ ही हवाई जहाज हर चीज की सुविधा है। साथ ही खाने पीने से लेकर रहने की आसानी से व्यवस्था हो जाती है।

Recommended Video

    Weather Update: इन राज्यों में अभी और बढ़ेगी गर्मी, Monsoon को लेकर IMD ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+