Tomato Price: इस राज्य में टमाटर पहुंचा 250 के पार, जानें दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों का हाल
Tomato Price in Uttrakhand: सब्जी को स्वाद देने वाले टमाटर की कीमत कम होने के बजाय और आसमान ही छूती जा रही है। दरअसल, उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में टमाटर की कीमत 250 रुपये प्रति किलोग्राम और उत्तरकाशी जिले में टमाटर का भाव 180 से 200 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
एक सब्जी विक्रेता ने कहा कि क्षेत्र में टमाटर अचानक महंगा हो गया है। एक सब्जी विक्रेता राकेश ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया उत्तराकाशी में टमाटर की बढ़ती कीमतों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लोग इन्हें खरीदने को भी तैयार नहीं हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री में टमाटर 200 रुपये से 250 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं।

दिल्ली में टमाटर का भाव (Tomato Price in Delhi)
दिल्ली में टमाटर का भाव 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मध्यवर्ग के कई परिवारों ने तो टमाटर खाना छोड़ दिया है। होटल और रेस्टोरेंट वालों ने भी टमाटर से तौबा कर लिया है। घर में लोग सब्जी में टमाटर नहीं डाल रहे हैं। अगर कोई 250 ग्राम टमाटर खरीदना भी चाह रहे हैं तो दुकानदार मना कर दे रहा है।
कोलकाता में टमाटर का भाव (Tomato Price in Delhi)
कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक 148 रुपये प्रति किलो है। मध्यम वर्गीय परिवार तो टमाटर से मुंह फेर रहे हैं। लोग सब्जी बिना टमाटर के ही खा रहे हैं।
चेन्नई में भी 160 रुपये प्रति किलो मिल रहा टमाटर (Tomato Price in Chennai)
चेन्नई में भी टमाटर 160 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। हालांकि, सरकार अपनी तरफ से कहीं कहीं पर सब्सीडी पर भी बेच रही है।
मुंबई में टमाटर का भाव (Tomato Price in Mumbai)
मुंबई में टमाटर का भाव सबसे कम है। मुंबई में 113 रुपये प्रति किलो टमाटर मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications