उत्तराखंड में टिकट दावेदारों की धड़कनें हुई तेज, 26 दिसंबर को है सेमीफाइनल, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड में टिकट दावेदारों की रिपोर्ट लेने 26 दिसंबर को देहरादून आएंगे जेपी नड्डा
देहरादून, 20 दिसंबर। उत्तराखंड में पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा अब संगठन की मजबूती और टिकट को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुट गई है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 दिसंबर को देहरादून में पार्टी की चुनावी तैयारियों और टिकटों के दावेदारों की रिपोर्ट का फीडबैक लेने के लिए आने वाले हैं। ऐसे में टिकट दावेदारों के लिए 26 दिसंबर का दिन सेमीफाइनल माना जा रहा है।

3 माह की रिपोर्ट सौंपेगी समिति
करीब 3 माह से उत्तराखंड में चुनाव प्रचार प्रसार और तैयारियों में जुटी 70 विधानसभा सीट का जेपी नड्डा रिपोर्ट लेंगे। इस बैठक में हर विधानसभा से जुड़े संयोजक, प्रभारी,विस्तारक के साथ जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी को शामिल होने के लिए कहा गया है। इस दौरान नड्डा 70 विधानसभा सीटों में पार्टी की चुनावी तैयारियों की फील्ड रिपोर्ट लेंगे। साथ ही चुनाव में मुद्दे, प्रचार-प्रसार और टिकट दावदारों को लेकर भी समीक्षा होगी। भाजपा के सूत्रों का दावा है कि जिन सीटों पर किसी तरह का विवाद नहीं है और जहां दिग्गजों ने चुनाव लड़ना है, ऐसी सीटों पर नड्डा नाम देहरादून से ही फाइनल कर सकते हैं। हालांकि लिस्ट जनवरी के पहले सप्ताह में ही आने की उम्मीद जताई जा रही है।

टिकटों को लेकर मंथन
भाजपा इस बार टिकट दावदारी को लेकर पहले से ही फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। 2017 में मोदी लहर से भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ 57 सीटें जीती थी। अबकी बार भाजपा ने मिशन 60 प्लस का नारा दिया है। जो कि सत्ता विरोधी लहर के लिए आसान नहीं है। साथ ही बीते 5 साल में भाजपा सरकार के कई फैसलों से विरोध के सुर भी देखने को मिले हैं। जिस वजह से पार्टी इस बार टिकट बंटवारे में नई रणनीति अपना रही है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 दिसंबर को टिकट दावेदारों की फीडबैक भी लेंगे। इसके साथ ही जो सर्वे अब तक पार्टी स्तर से हुए हैं, उनकी भी समीक्षा होनी तय मानी जा रही है। 26 दिसंबर को दावेदारों के रिपोर्ट कार्ड देखने के बाद ही जनवरी में दिल्ली हाईकमान टिकट बंटवारों पर मुहर लगाएगा। उससे पहले नड्डा का दौरा टिकट की दौड़ में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए खासा अहम माना जा रहा है।

Click it and Unblock the Notifications