देश के तीन बड़े मामले, जब सांप बना मर्डर का हथियार, किसी ने सास तो किसी ने पत्नी को रास्ते से हटाया
सांप से डसवाकर मर्डर करवाने के देशभर में तीन बड़े मामले सामने आ चुके हैं। उत्तराखंड से पहले केरल और राजस्थान से भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अंकित हत्याकांड का पुलिस ने जब खुलासा किया, तो किसी ने इस तरह क्राइम करने के तरीके के बारे में सोचा भी नहीं होगा। लेकिन सांप से डसवाकर मर्डर करवाने का ये देशभर में सामने आ चुका तीसरा बड़ा मामला है। सबसे पहले केरल में एक पति ने अपनी पत्नी को पैसे के लालच में सांप से कटवाकर मार डाला। इसके बाद राजस्थान में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ् मिलकर अपनी सास को सांप से डसवाकर रास्ते से हटवाया और अब उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रेमिका ने नए प्रेमी को पाने के लिए सांप का सहारा लिया। ये सुनने में फिल्मी लगे लेकिन ये सच है।

केस-1 केरल: पति ने पत्नी का किया मर्डर
साल 2019 में केरल में सांप से पत्नी की हत्या करवाने का एक दुर्लभ मामला सामने आया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार रसेल वाइपर और कोबरा जैसे जहरीलें सांपों से कटवाया। कोर्ट ने आरोपी पति सूरज को उसकी पत्नी उत्तरा की हत्या के आरोप में दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई। आरोपी पति सूरज और उत्तरा की शादी 2018 में हुई थी। उत्तरा संपन्न परिवार से थी। लेकिन सूरज गरीब परिवार से था। सूरज को काफी मोटा दहेज मिला।लेकिन शादी के दो साल के भीतर सूरज ने उत्तरा को तीन बार जान से मारने की कोशिश की। वह उत्तरा की हत्या के बाद उसके पैसे हड़प कर दूसरी महिला से शादी करना चाहता था। सूरज के कॉल रिकॉर्ड, इंटरनेट हिस्ट्री, घर के बगीचे में मृत कोबरा, कार में नशीला पदार्थ समेत कई ऐसी चीजें मिली जिससे ये केस मजबूत बनाया। सांप बेचने वाले ने भी कबूला कि उसने सूरज के हाथों दो जहरीले सांपो का सौदा किया था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सूरज द्वारा पत्नी उत्तरा की हत्या को 'जघन्य हत्या' का मामला बताया। न्यायाधीश ने 28 वर्षीय सूरज को दो बार उम्रकैद की सजा सुनाई।
केस-2, राजस्थान: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को मरवाया
2019 में ही दूसरा मामला राजस्थान के बुहाना के सागवा गांव में प्रेम को पाने के लिए एक बहू ने सारी हदें पार कर दी। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनी सास की हत्या के लिए बहू ने जयपुर से सांप मंगवाकर डसवा दिया। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनी सास सुबोध को रास्ते से हटाने के लिए बहू अल्पना जांगिड़ ने अपने प्रेमी मनीष मीणा के साथ मिलकर सांप से डसवा दिया। पुलिस ने 7 माह बाद खुलासा करते हुए आरोपी बहू व उसके प्रेमी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बहू ने पहले केले के जूस (सेक) में नींद की गोलियां खिलाई। फिर सास जब गहरी नींद में सो गई तो अपने प्रेमी को बुला लिया। खुद ने तकिये से सास का मुंंह दबाया और प्रेमी ने गला दबाया। जब महिला की मौत हो गई तो नाटक रचने के लिए कमरे में सांप छोड़ दिया और सभी से कहा कि सास को सांप ने सास को डस लिया है।
केस-3, उत्तराखंड: नए प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने पुराने प्रेमी को डसवाया
अब 2023 में उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक प्रेमिका ने नए प्रेमी को पाने के लिए अपने पुराने प्रेमी को रास्ते से हटवाने के लिए सांप का सहारा लिया। हल्द्वानी निवासी अंकित चौहान होटल कारोबारी था। जिसका माही आर्या से करीबी संबंध थे। माही ने सपेरे रमेशनाथ की मदद से एक कोबरा सांप घर में पहुंचवाया। इसके बाद अपने प्रेमी अंकित को घर पर बुला लिया। इसके बाद माही ने अंकित को नींद की गोलियां डालकर शराब पिलाई। बेहोश होने पर उसके नौकर और नौकरानी ने हाथ पैर पकड़े और कोबरे से डसवा दिया। जब अंकित एक बार में नहीं मरा तो दोबारा डसवाया। इसके बाद उसे गाड़ी में रखकर रेलवे स्टेशन तक छोड़ आए। सपेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन माही अपने प्रेमी और नौकर, नौकरानी के साथ फरार है। जिनके नेपाल भागने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications