उत्तराखंड में चुनावी मोड में कांग्रेस, घोषणा पत्र और टिकट बंटवारे की प्रक्रिया को लेकर ये है रणनीति

पार्टी टोल फ्री नंबर जारी कर घोषणा पत्र में मांगी जा रही राय

देहरादून, 20 नवंबर। उत्तराखंड में सत्ता में वापसी को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। इसके लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र और टिकट बंटवारे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को प्रतिज्ञापत्र नाम दिया है। साथ ही महंगाई, रोजगार जैसे बड़े मुद्दों को इसमें शामिल करने की बात की है। खास बात ये है कि कांग्रेस दिसंबर तक टिकटों के ऐलान करने का दावा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस भाजपा से एक कदम आगे बढ़कर चुनावी मैदान में जाने को तैयार है।

This is the strategy regarding Congress, manifesto and ticket distribution process in election mode in Uttarakhand

महंगाई, रोजगार पर फोकस
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को प्रतिज्ञापत्र नाम दिया है। जिसे आम आदमी से जोड़कर बनाने की बात की जा रही है। कांग्रेस ने महंगाई, रोजगार जैसे बड़े मुद्दों को इसमें शामिल करने की बात की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी
देवेंद्र यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने 670 न्याय पंचायतों में जाकर जन समस्याओं को जानने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस के सामने महंगाई और बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दे सामने आए हैं। देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र प्रतिज्ञापत्र की तरह होगा। इसे तैयार करने के लिए जनता से रायशुमारी की जाएगी। इसके लिए पार्टी टोल फ्री नंबर जारी कर रही है। इस पर प्रदेश के लोग अपनी राय दे सकते हैं। टोल फ्री नंबर के माध्यम से जो भी सुझाव आएंगे, उन्हें कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने विचार और मुद्दों को प्रतिक्षापत्र में शामिल करवाने के लिए 1800212000055 पर कॉल कर सकते हैं। या 1800123000055 पर मिस कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 9099283377 पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं। इस दौरान एक गीत भी लॉच किया गया।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति के सुझाव कांग्रेस नेतृत्व के पास पहुंच सके, इसके लिए इस नंबर को जारी किया गया है। उन्होंने कृषि कानून की तरह देवस्थानम बोर्ड को भी निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार रोजगार एक्ट लाए।

दिसंबर तक पहली सूची
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दिसंबर के आखिरी हफ्ते तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। राज्य में प्रत्याशियों के चयन के लिए अब तक पार्टी दो सर्वे करा चुकी है। अब अंतिम चरण के लिए केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी गई है। यादव ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी के लिए मानक स्पष्ट है। व्यक्ति पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हो, जनमुद्दों के लिए जूझता हो और जनता उसे पसंद करती हो। यदि व्यक्ति ये मानक पूरा करता है तो भले वो पूर्व में कितनी भी बार हारा हो, उसे टिकट दिया जाएगा। महिलाओं को यूपी की तर्ज पर 40 परसेंट टिकट को लेकर देवेन्द्र यादव ने कहा कि हर राज्य की अलग परिस्थितियां होती हैं। उत्तराखंड में महिला और युवाओं को टिकट में अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी जो पहली बार उत्‍तराखंड में चुनावी मैदान में हैं, ने सबसे पहले टिकट बंटवारे की प्रक्रिया शुरू कर दी हैा इतना ही नहीं कर्नल को गंगोत्री सीट से टिकट भी देे दिया हैा ऐसे में अब कांग्रेस, भाजपा भी टिेकट बंटवारे को लेकर जल्‍द ही फैसला ले सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+