4 दिन तक मौसम साफ, फिर मौसम बदलेगा करवट, जानिए कैसे रह सकता है मई में उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग का दावा, उत्तराखंड में अगले 4 दिन तक मौसम साफ

देहरादून, 13 मई। उत्तराखंड में अगले 4 दिन तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन इस दौरान गर्मी का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। खास बात ये है कि चारधाम में मौसम साफ रहेगा। 17 मई से मौसम करवट लेगा और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

The weather is clear for 4 days, then the weather will change, know how Uttarakhands weather can remain in May

13 से 16 मई के बीच आमतौर पर मौसम साफ
अप्रैल में गर्मी की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को मई में थोड़ा राहत जरुर मिल रही है। शुरुआत में बारिश से मौसम पर असर नजर आ रहा है। जिससे गर्मी का प्रकोप बीते दिनों में कम हुआ है। एक बार फिर प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जल्द प्रभावी होगा। इससे एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। 13 से 16 मई के बीच आसमान में आंशिक बादलों की मौजूदगी के बीच आमतौर पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों के लिए मौसम विभाग ने इन येलो अलर्ट जारी किया था। दून में 17 और 18 को आसमान बादलों से भरा रह सकता है। तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है।

मानसून भी इस बार समय से पहले दस्तक दे सकता है
दक्षिण पश्चिम मानसून भी इस बार समय से पहले दस्तक दे सकता है। मई शुरुआत में पहले पश्चिमी विक्षोभ व बाद में बंगाल की खाड़ी में बने असानी चक्रवात के कारण पूर्वी हवा के साथ नमी आने उत्तराखंड में बारिश हुई। इस आधार पर मौसम विज्ञानियों ने इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून के नौ से 10 दिन पहले केरल तट पहुंचने का अनुमान जताया है। आमतौर पर यह एक जून को पहुंचता है। संभावना है कि 10 से 12 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की सामान्य तिथि 18 से 20 जून है। हालांकि नौतपा का चक्र एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकता है। 25 मई से इसके शुरू होने की बात सामने आई है जो कि 2 जून तक चलेगी और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह 9 दिन उत्तराखंड में सबसे गर्म दिन साबित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+