महेंद्र सिंह धोनी ने मशीनगन और पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग, निशाने पर लगी गोलियां, वीडियो तेजी से वायरल
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय सैन्य बलों और सुरक्षा एजेंसियों के प्रति लगाव जगजाहिर है। आईपीएल के बीच पूर्व भारतीय कप्तान चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स अर्थात एनएसजी के रीजनल हब पहुंचे। उन्होंने वहां कमांडोज के बीच बेहतरीन समय बिताया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इस खास दौरे के दौरान उन्होंने देश के जांबाज कमांडोज का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उनके और उनके परिवारों के साथ मिलकर वक्त गुजारा। धोनी ने वहां मौजूद जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी किया। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी का दिल जीत लिया और सुरक्षा बलों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इसके अलावा वह हथियार चलाते भी दिखे।

अत्याधुनिक हथियारों पर आजमाया हाथ
टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नलधोनी ने एनएसजी सेंटर में हथियारों की आधुनिक रेंज देखी। उन्होंने वहां रखी एक सब-मशीनगन को उठाकर खुद फायरिंग का अनुभव लिया। इसके साथ ही उन्होंने सटीक निशाना साधने के लिए पिस्टल का भी इस्तेमाल किया और लक्ष्य पर गोलियां दागीं।
फिटनेस को लेकर हुई दिलचस्प बातचीत
फायरिंग रेंज के बाद धोनी ने कमांडोज से अपनी फिटनेस को लेकर खुलकर चर्चा की। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में जवानों से पूछा कि वह फिट लग रहे हैं या नहीं। जवानों ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि पिछली बार के मुकाबले उनकी फिटनेस में थोड़ा बदलाव आया है।
बढ़ती उम्र और कड़ी मेहनत का मंत्र
जवानों की इस बात पर धोनी ने बड़ी ही व्यावहारिक और प्रेरणादायक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समय बीतने और उम्र बढ़ने के साथ शरीर को बनाए रखने के लिए मेहनत दोगुनी करनी पड़ती है। बढ़ती उम्र में फिटनेस बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती होती है जिसके लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं।
किस रेजिमेंट का हिस्सा हैं माही?
टेरिटोरियल आर्मी में वह पैराशूट रेजिमेंट की बटालियन का हिस्सा हैं और कश्मीर में सैनिकों के साथ बाकायदा समय बिता चुके हैं। वह सेना की कठिन ट्रेनिंग और पेट्रोलिंग ड्यूटी का हिस्सा भी रह चुके हैं।
चोट से जूझते माही की मैदान पर वापसी
धोनी इस समय चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि इस सीजन में वह पिंडली की चोट यानी काफ स्ट्रेन की वजह से कुछ समय के लिए परेशान रहे हैं। इस वजह से उनके खेलने को लेकर फैंस के बीच लगातार सस्पेंस बना हुआ था। अब तक इस सीजन वह एक भी मैच नहीं खेले हैं।
Lt. Col MS Dhoni desh ki aan baan shaan 🫡🫡 pic.twitter.com/v6G3TtZE2u
— Col. 4CIDIC (@Cheems_56) May 18, 2026
आज के मैच में खेलने की उम्मीद
आज चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में होना है। क्रिकेट फैंस को पूरी उम्मीद है कि माही इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अपनी टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे। फ्रेंचाइजी और टीम मैनेजमेंट भी उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है। कह भी माना जा रहा है कि शायद माही का यह रिटायरमेंट मैच हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications