Twisha Sharma:'ड्रग एडिक्ट थी ट्विशा,दिमाग सही नहीं था',जज सास ने कोर्ट में कहा तो भड़के परिजन, बोले-शर्म करो

Twisha Sharma: नोएडा की 33 साल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले ने सोशल मीड़िया से लेकर न्यूज रूम तक हड़कंप मचाया हुआ है, ट्विशा की फैमिली ने उसके ससुरालवालों पर उसे टार्चर करने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, उन्हें शक है कि उसकी हत्या की गई है, वो इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं और इसलिए घटना के छह दिन बाद भी मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है।

आपको बता दें कि नोएडा की Twisha Sharma की शादी भोपाल के एक हाईफाई फैमिली में हुई थी, उसकी सास का नाम गिरीबाला सिंह है, जो कि एक रिटार्यड जज रह चुकी हैं और उसका पति समर्थ सिंह पेशे से क्रीमनल वकील है। दोनों की शादी दिसबंर 2025 में हुई थी, इस मामले में गिरीबाला सिंह को तो अग्रिम जमानत मिल गई है जबकि समर्थ अभी तक फरार है। सास को बेल मिलने से भी ट्विशा के घरवाले नाराज है और सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उसकी अग्रिम जमानत को रद्द किया जाए।

Twisha Sharma

जहां ट्विशा शर्मा की फैमिली उस ससुरालवालों पर इतने गंभीर आरोप लगा रही है वहीं गिरीबाला सिंह ने ट्विशा के बारे में जो बताया वो बहुत ही हैरत अंगेज है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक गिरीबाला सिंहा ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि 'ट्विशा शर्मा ड्रग एडिक्ट थी, जब उसे नशा नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपने लगते थे और वो अजीब सा बर्ताव करने लगती थी।'

'वो बिना बताए घर से कई दिनों तक गायब रहती थी'

यही नहीं उनका कहना ये भी है कि 'वो बिना बताए घर से कई दिनों तक गायब रहती थी, उन्होंने अपनी याचिका में 17 अप्रैल 2026 का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ट्विशा ये कहकर घर से निकली थी कि वो अपने मायके नोएडा जा रही है लेकिन 18 को घर पहुंची थी, वो 24 घंटे कहां रही ये किसी को पता नहीं।'

Twisha Sharma

'हमने कोई दहेज नहीं मांगा, उसका मानसिक इलाज चल रहा था'

हमारी ओर से कोई दहेज नहीं मांगा गया, हमने कभी उस पर किसी भी तरह का दवाब नहीं डाला और तो और हर महीने उसे हम उसे उसकी जरूरतों के हिसाब से पैसा देते थे। उल्टा जब से वो गर्भवती हुई थी उसका बर्ताव परिवारवालों की ओरे बदल गया था, वो बात-बात पर चिड़चिड़ा जाती थी। ट्विशा का मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के पास इलाज भी चल रहा था क्योंकि वो मानसिक रूप से हेल्दी नहीं थी। उसे हम महीने ऑन लाइन पैसे भेजते थे, जिसका पूरा डेटा मौजूद है।

Twisha Sharma

'पॉवरफुल लोग हैं, गलत बात कर रहे हैं'

हालांकि गिरीबाला सिंह की इन बातों का सीधे पर ट्विशा शर्मा के घरवालों ने गलत और बेबुनियाद बताया है, उनका कहना है कि ये लोग पॉवरफुल लोग हैं और अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और हमारी बेटी को झूठा बदनाम कर रहे हैं, अरे कुछ तो शर्म करो। उन्होंने बताया कि 11 मई की शाम को उसकी उसके मां से बात हुई थी, वो उस वक्त बहुत परेशान लग रही थी और बात करते-करते उसका फोन डिस्कनेक्ट हो गया और फिर दोबारा लगा ही नहीं और अगले दिन हमें खबर मिली की वो इस दुनिया में नहीं है। हम चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले।

Take a Poll

 यह पढ़ें: Twisha Sharma Case:
यह पढ़ें: Twisha Sharma Case: "मैं फंस गई हूं!" Twisha की आखिरी कॉल और जबरन अबॉर्शन का वो खौफनाक सच, घर में मिली लाश
यह पढ़ें: VD Satheesan: 'तुम CM बनने जा रहे हो, बीवी को मत बताना', नाम की घोषणा से पहले सतीशन को किसने किया था फोन?
यह पढ़ें: VD Satheesan: 'तुम CM बनने जा रहे हो, बीवी को मत बताना', नाम की घोषणा से पहले सतीशन को किसने किया था फोन?

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+