भाजपा, कांग्रेस के बीच रोजगार के आंकड़ों की राजनीति जारी, पूर्व सीएम हरीश रावत बोले हुंकार पर आज भी कायम

भाजपा, कांग्रेस के बीच रोजगार के आंकड़ों की राजनीति जारी, पूर्व सीएम हरीश रावत बोले हुंकार पर आज भी कायम

देहरादून, 15 नवंबर। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा के आंकड़ों के तथ्यों पर सवाल खड़े किए हैं। रोजगार को लेकर हरीश रावत की चुनौती के बाद भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जो आंकड़े पेश किए, उस पर हरीश रावत ने फिर से पलटवार किया है। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा पहले अपने दावे ठीक कर ले और फिर उन दावों का ब्यौरा प्रकाशित करें, फिर मुझे ललकारें। मैं अपनी हुंकार पर आज भी कायम हूं। हरीश रावत और भाजपा सरकार के बीच रोजगार के आंकड़ों को लेकर चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है।

The politics of employment figures continues between BJP, Congress, former CM Harish Rawat said that the hunker is still standing today

हरदा ने 3200 नौकरियां तक न देने का लगाया था आरोप

पूर्व सीएम हरीश रावत ने रोजगार को लेकर भाजपा सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल को लेकर चुनौती दी है। रोजगार को लेकर हरीश रावत ने भाजपा को चुनौती देकर कहा था कि भाजपा सरकार में 3200 नौकरियां भी दी गई होंगी तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इस बयान के बाद भाजपा सरकार ने कुछ आंकड़े जारी किए। आंकड़ों पर तंज कसते हुए हरीश रावत ने कहा कि एक रामलीला में रावण का पात्र कहता फिरता था राम नाम जपना, दूसरों का माल अपना । हमारे कुछ आदरणीय मंत्रीगण रावण के कथानक पर आचरण कर रहे हैं, यह इनका जीवन दर्शन है। रावत ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जिन पदों के सृजन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, पद सृजित हुए, अधियाचन जारी हुए और कई पदों में परीक्षाएं भी हुई, उन सबको अपने आंकड़ों में सम्मिलित करवाकर कुछ भाजपाई बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।

आंकड़े दुरुस्त कर लें और उसके बाद मुझे चुनौती दें
हरीश रावत ने कहा कि भाजपाइयों से कहना चाहूंगा कि उनके एक मुख्यमंत्री ने 7 लाख नौकरियां दे दी हैं इसकी घोषणा की और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने साढे़ 7 लाख का आंकड़ा बताया, इनके दूसरे मुख्यमंत्री ने कहा कि बस 24 हजार नियुक्तियां हो रही हैं और तब से वो नियुक्तियां होने में ही हैं, अब इनके आदरणीय मंत्रीगण विरोधाभासी बयान दे रहे हैं, तो भाजपा पहले अपने आंकड़े दुरुस्त कर ले और उसके बाद मुझे चुनौती दे। भाजपा के मंत्रीगणों को यह समझना चाहिए कि वो उत्तराखंड के नौजवानों के गुनाहगार हैं, पद रिक्त होने के बावजूद भी उन पदों को न भरने के अभियुक्त हैं और इन्हें ध्यान रखना चाहिए कि मेरे लिए भगवा वस्त्र और कमंडल लेकर चलने के चक्कर में कहीं खुद ही बंडल न हो जाओ। हरीश रावत ने कहा कि राज्य की जनता को जरूर मालूम हो जाएगा कि भाजपा ने उनसे रोजगार को लेकर कितना बड़ा झूठ बोला है और मेरी चुनौती है भाजपा को उसका विस्तृत ब्यौरा आंकड़े इकट्ठे करके नाम पते सहित जारी करें। फिर मैं बताऊंगा कि इनमें से कौन सा रोजगार ऐसा है जिसकी अधियाचन से लेकर के नियुक्ति की प्रक्रिया हमारे कार्यकाल में प्रारंभ हो गई थी और कौन सा ऐसा है जो भाजपा के कार्यकाल में अधियाचित हुआ है या नौकरी पर लगा है।

भाजपा का पौने पांच साल में 11056 लोगों को नौकरी का दावा
हरीश रावत की चुनौती पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आंकड़े जारी कर हरीश रावत को संन्यास लेने की तैयारी करने की सलाह दे चुके हैं। सुबोध उनियाल विभागवार पदों की नियुक्ति की संख्या का आंकड़ा जारी कर चुके हैं। बताया कि अब तक 3400 से ज्यादा पद आयोग के जरिए भरे जा चुके हैं। ऐसे में हरीश रावत को इन सबूतों के आधार पर राजनीति से संन्यास लेना चाहिए। भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश सरकार में पौने पांच साल में 11056 लोगों को नौकरी दी जा चुकी है और 8527 पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है, जबकि 4097 पदों के लिए विज्ञापन जारी होना है। कुल मिलाकर 23680 पदों में से या तो चयन हो चुके हैं या भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भाजपा सरकार के मंत्री के आंकड़ों के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत एक बार फिर आंकड़ों को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+