उत्तराखंड में 'ओमिक्रॉन' की दस्तक, क्रिसमस, न्यू ईयर को लेकर पैक हो चुके हैं डेस्टिनेशन, कहीं बढ़ न जाए टेंशन

उत्तराखंड में 'ओमिक्रॉन' की दस्तक के बाद पर्यटन कारोबारियों की बढृी टेंशन

दे​हरादून, 23 दिसंबर। एक तरफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए फेमस उत्तराखंड क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है। दूसरी तरफ कोरोना वायरस के खतरनाक वेर‍िएंट 'ओमीक्रोन' ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। बुधवार को ओमीक्रोन का पहला मामला राजधानी देहरादून में सामने आया। इसमें 23 साल की युवती ओमीक्रोन वायरस से संक्रमित मिली। इसके बाद स्वास्थ महकमा अलर्ट हो गया है। जिससे पर्यटन कारोबारियों की टेंशन बढ़ गई है। कोविड संक्रमण के कम होने के बाद पहली बार क्रिसमस और न्यू इयर को लेकर मसूरी समेत आसपास के अधिकतर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पैक हो चुके हैं। लेकिन कोविड के नए वेरिएंट ने पर्यटकों और होटल कारोबारियों की टेंशन बढ़ा दी है।

The knock of Omicron in Uttarakhand, destinations are packed for Christmas and New Year, tension should not increase anywhere

60 प्रतिशत तक हो चुकी है बुकिंग

क्रिसमस और न्यू इयर के जश्न के लिए देश-विदेश के पर्यटकों में उत्तराखंड को लेकर खासा उत्साह नजर आता है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल जिले के पर्यटक स्थलों में पर्यटक सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। अभी तक पूरे प्रदेश के ​पर्यटक स्थलों में 50 से 60 प्रतिशत बुकिंग होने की बात सामने आई है। पर्यटन कारोबारियों को न्यू इयर पर मसूरी, चकराता और धनोल्टी में बर्फबारी का भी इंतजार रहता है। कोविड के चलते पिछले साल क्रिसमस और न्यू इयर का जश्न फीका रहा, लेकिन इस साल अच्छे कारोबार की उम्मीद है। हालांकि कोविड के नए वेरिएंट की दस्तक पर्यटन कारो​बारियों को चिंता बढ़ा र​हा है।

एक नजर उत्तराखंड के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर-

टिहरी झील का दीदार करेंगे पर्यटक
यहां धनोल्टी, काणाताल और टिहरी झील पर्यटकों के पसंददीदा स्थान हैं। धनोल्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर रमोला ने बताया कि होटल और रिजॉर्ट 65 फीसदी बुक हो चुके हैं। टिहरी झील के आसपास की कॉटेज भी 50 फीसदी बुक हो चुकी हैं। बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार अभी तक 15 फीसदी ज्यादा बुकिंगे आ चुकी हैं। कोटी कालोनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि तिवाड़गांव के होमस्टे और लेकव्यू प्वाईंट के लिए बुकिंग आ रही है। नये साल के जश्न के लिए किसी सेलब्रिटी को बुलाने को लेकर बात चल रही। क्षेत्र के व्यापारी भी खासे उत्साहित हैं। यदि बर्फबारी होती है तो नये साल का जश्न और बेहतर होगा।

नये साल पर गुलजार रहेगी गंगा घाटी
क्रिसमस और नये साल पर गंगाघाटी पर्यटकों से गुलजार रहेगी। यहां के रामझूला, लक्ष्मणझूला, तपोवन, शिवपुरी, मोहनचट्टी, फूलचट्टी के होटल, कैंप और रिजॉर्ट में 70 फीसदी तक एडवांस बुकिंग आ चुकी हैं। कैंप संचालकों ने बताया कि पिछले साल नए साल पर अच्छा कारोबार हुआ था। जिस वजह से कोरोना काल में हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो पाई। इस बार भी बीते साल की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

पर्यटकों को लुभाने के लिए चकराता में विशेष पैकेज
क्रिसमस और नये साल के जश्न के लिए चकराता के पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं। यहां के होटलों में क्रिसमस के लिए 30 और नये साल के लिए 70 फीसदी बुकिंगें आ चुकी हैं। कारोबारियों ने पर्यटकों को लुभाने के लिए विशेष पैकेज बना रखे हैं। कहीं बोन फायर तो कहीं कैंप फायर की व्यवस्था की गई है। होटल एसोसिएशन चकराता के सचिव अनुपम तोमर ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते इस सीजन पर व्यवसाय ठप रहा था, लेकिन इस वर्ष सभी होटलो में अच्छी बुकिंग आ रही है, जिससे कि व्यवसाय के पटरी पर आने की उम्मीद जगी है।

पहाडो की रानी स्वागत के लिए तैयार
मसूरी नए साल पर पर्यटकों से गुलजार रहेगी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि नए साल के लिए अभी होटलों में 50 से 60 प्रतिशत तक बुकिंग आ चुकी हैं। नये साल पर होटलों के पूरी तरह पैक होने की उम्मीद है। हालांकि इसे कारोबारी एवरेज ही मानकर चल रहे हैं। जिससे सबकी नजर अब वेरिएंट के बढ़ते मामलों पर टिकी है। दिल्ली में जिस तरह वेरिएंट के नए मामले तेजी से बढ़े हैं, उसके बाद से देहरादून और आसपास के इलाकों में कोविड को लेकर अलर्ट हो गया है।

मालदेवता में पर्यटक उठाएंगे पैराग्लाडिंग का आनंद
मालदेवता और सहस्त्रधारा में भी पर्यटक नये साल का जश्न मनाएंगे। मालदेवता में पैराग्लाडिंग करवाने वाले विक्रम नेगी ने बताया कि क्रिसमस और नये साल के लिए पैराग्लाडिंग के लिए बुकिंगें फुल हो चुकी हैं। पैराग्लाडिंग के लिए पर्यटक निरंतर संपर्क कर रहे हैं। यहां होटल, रिजॉर्ट और कैंपों में 60 फीसदी से ज्यादा की एडवांस बुकिंगें आ चुकी है।

संदीप साहनी, प्रदेश अध्यक्ष होटल एसोसिएशन का कहना है कि

क्रिसमस और न्यू इयर को लेकर टूरिस्ट का एवेरज रिस्पांस हैं। हम लोग कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रख रहे हैं। नए वेरिएंट के केस सामने आने के बाद कारोबार पर फर्क पड़ना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+