कालाढूंगी- नैनीताल मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार, 19 सवारी ​थे सवार

नैनीताल के कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में दिल्ली के 19 पर्यटक सवार थे। जिनमें से 9 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल पर्यटकों का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू के बाद जांच शुरू कर दी है।

tempo traveler tourists from Delhi accident on Kaladhungi-Nainital route 19 passengers on board

बताया जा रहा है कि नैनीताल कालाढूंगी रोड प्रिया बैंड के पास कालाढूंगी से लगभग चार किलोमीटर पहले एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हुआ। जिसमें लगभग 19 लोग सवार थे, जिसमें से 9 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को 108 की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

सभी लोग करोलबाग और मोती नगर दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी यात्री बीते दिन पंगूठ नैनीताल गए थे और वापसी के समय हादसे का शिकार हो गए। यात्रियों के द्वारा बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर चालक की गति तेज होने और सामने से दूसरा वाहन आने पर अचानक ब्रेक लगाने के कारण वाहन पलट गया।

पुलिस के साथ ही परिवहन विभाग ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर देर रात यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से हादसा हो गया। वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ ने वाहन में सवार सभी यात्रियों की जान बचा ली।

कुछ यात्री घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहा था। वाहन में अहमदाबाद गुजरात के करीब 18 यात्री सवार थे। सभी यात्री केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया कि वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। इसलिए उसने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया था, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+