टिहरी- कौड़ियाला व निम बीच पर गंगा में नहाते हुए डूबे दो युवक,एसडीआरएफ चला रही सर्चिंग अभियान

उत्तराखंड के टिहरी- कौड़ियाला में नदी में नहाते समय एक युवक तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया है। दूसरी घटना में मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत निम बीच पांडव पत्थर के पास एक युवक परिचित के साथ ऋषिकेश आया था, नदी में नहाते हुए डूब गया।

Tehri Two youth drowned while bathing in Ganga at Kaudiyala and Nim beach SDRF is running a search operation

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस चौकी कौड़ियाला द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि कौड़ियाला के पास नदी में नहाते समय एक युवक तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया है। सूचना पर पोस्ट कौड़ियाला से एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर बताया गया कि युवक आदित्य कुमार पुत्र अजय कुमार, 23 वर्ष, निवासी सन वर्षा, जिला सीतामढ़ी, बिहार जो अपने दोस्तों के साथ चोपता से घूम कर वापिस आ रहा था व कौड़ियाला में नदी में नहाते समय यह हादसा हो गया।

वहीं दूसरी घटना में थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत निम बीच पांडव पत्थर के पास रवि पुत्र गौरव नाथ वर्मा,उम्र - 26 वर्ष निवासी- विकास नगर उत्तम नगर नई दिल्ली वेस्ट उम्र 26 वर्ष जो अपने पड़ोसी प्रवीण वर्मा पुत्र मूर्ति वर्मा, निवासी- विकासनगर उत्तमनगर नई दिल्ली वेस्ट की फैमिली के साथ ऋषिकेश आया था, नदी में नहाते हुए डूब गया। एसडीआरएफ की अलग- अलग टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+