अधिकारी की तेज रफ्तार कार ने इवनिंग वाॅक कर रही महिला और उसकी दो भतीजियों को कुचला,दर्दनाक मौत का वीडियो वायरल
उत्तराखंड के टिहरी में एक अधिकारी ने कार से सड़क पर पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को कुचल दिया।
हादसे में महिला और उसकी दो भतीजियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों ने हादसे के तुरंत बाद अधिकारी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसने भी देखा दंग रह गया।
Recommended Video
नई टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में दो अन्य लोग भी आए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर दिया है। एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि सोमवार शाम को बौराड़ी निवासी महिला रीना नेगी (36) पत्नी रविन्द्र सिंह नेगी अपनी दो भतीजियों अग्रिमा (10) और अन्विता (7) दोनों पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड में इवनिंग वाॅक कर रहे थे।
शाम करीब सात बजे तेज गति से वाहन चलाकर जा रहे डीपी चमोली (खंड विकास अधिकारी जाखणीधार) ने तीनों को कुचल दिया। आरोपी चालक खंड विकास अधिकारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी नशे की हालत में है।
जिस समय ये हादसा हुआ आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद तुरंत आरोपी चालक को लोगों ने घेर लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक महिला के पति की बौराड़ी में ही दुकान है। जबकि बच्चियों के पिता एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं।
मृतकों का विवरण
- रीना नेगी पत्नी रविंद्र नेगी उम्र 40 वर्ष
- अग्रिमा नेगी 10 वर्ष पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी
- अन्विता नेगी 07 वर्ष पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी निवासी 8-डी, 412, बोराडी नई टिहरी
हादसे का वीडियो:
टिहरी के बोराडी में एक अधिकारी की कार ने एक महिला और उसकी दो भतीजे को कुचल दिया। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। pic.twitter.com/a2avts7ARr
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) June 25, 2024












Click it and Unblock the Notifications