Tehri news: 500 मीटर खाई में गिरी कार, 6 की मौत, एक ही परिवार के तीन लोग थे शामिल, SDRF ने ऐसे रेस्क्यू किए शव

उत्तरकाशी के मौरी से देहरादून आते समय आल्टो कार टिहरी जिले में 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार सभी 6 लोगों की हादसे में जान चली गई। जो कि एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।

Tehri news: Car fell into 500 meter ditch, 6 died, three people from family SDRF rescued the bodies like this

साथ ही इसमें से एक ही परिवार के तीन लोग समेत गांव के पांच लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि सभी बीमार को इलाज के लिए देहरादून लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।

Recommended Video

    500 मीटर खाई में गिरी कार, 6 की मौत, एक ही परिवार के तीन लोग थे शामिल, SDRF ने ऐसे रेस्क्यू किए शव

    एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस थाना कैम्पटी द्वारा सूचित किया गया कि यमुना पुल के पास एक आल्टो कार खाई में गिर गई है। जिसका रेस्क्यू किया जाना है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ को बताया गया कि आल्टो वाहन मे 06 लोग सवार थे।

    उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई से होते हुए यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त आल्टो वाहन तक पहुंच बनायी, वाहन में सवार सभी सवारियों की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी।

    एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग के साथ मिलकर सभी शवो को बॉडी बैग व स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया के जरिए कहा कि अगलाड़ पुल के पास देहरादून की ओर जा रही आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर सभी दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    मृतकों का विवरण:-

    1. प्रताप पुत्र श्यामसुख, उम्र 30 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी
    2. राजपाल पुत्र श्यामसुख, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
    3. जशीला पत्नी राजपाल, उम्र 25 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
    4. वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल, 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
    5. विनोद पुत्र शेरिया, उम्र 35 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
    6. मुन्ना पुत्र रूपदास, 38 वर्ष, ग्राम देवती मोरी उत्तरकाशी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+