Tehri Lake: वाटर स्पोर्ट्स कप शुरू, कयाकिंग, कैनोइंग खेलों में दिखेगी प्रतिभा, जानिए क्यों खास है टिहरी झील

उत्तराखंड के टिहरी झील में चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का आगाज हो गया है। झील में दूसरी बार ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कयाकिंग एवं कैनोइंग खेलों में देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।

Tehri Lake Water Sports Cup begins talent will be seen in kayaking and canoeing sports, know

वाटर स्पोर्ट्स कप में गोवा में होने वाले 37वें ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन खेलों से टिहरी झील की पहचान बनेगी। साथ ही खिलाड़ियों के भी उत्कृष्ट प्रदर्शन से देशभर में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा-2023 के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोटी कालोनी में अत्याधुनिक तकनीक से लेस वाटर स्पोर्टस एडवेंचर ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है, इसके साथ ही टीएचडीसी द्वारा कोटेश्वर बांध में अर्न्तराष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है।

कहा कि जिस तरह राफ्टिंग में जनपद की एक पहचान है, उससे कई अधिक पहचान कैनोइंग और क्याकिंग में टिहरी का नाम होगा। जो कि गर्व का विषय होगा। पर्यटन सबसे बड़े क्षेत्र के रूप में उभर कर आ रहा है।
विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी में जलक्रीड़ा एवं साहसिक खेलों के लिए वातावरण तैयार किया जाय, जिससे यहां के खिलाड़ी देश-विदेश में जाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सके।

एशिया के सबसे ऊंचे टिहरी बांध की झील में वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों के 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप में 14 सितम्बर से 17 सितंबर, 2023 तक ओपन नेशनल कैनोइंग स्प्रिंट सीनियर पुरूष और महिला चौम्पियनशिप और क्वालीफायर स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। इन स्पर्धाओं में देश के 22 प्रांतों से 450 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से क्वालीफाई करने वाले प्रतिभागी 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा-2023 में प्रतिभाग करेंगे।

टिहरी झील को उत्तराखंड की धामी सरकार वॉटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब बनाने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रही है। पर्यटकों को टिहरी झील में शिकारा और हाउस बोट के साथ ही क्रूज भी तैरता हुआ नजर आएगा। टिहरी झील में सिंपल बोटिंग के साथ ही स्पीड बोटिंग राइड, हाई स्पीड राइड, जेट स्की, बनाना राइड और जेट अटैक बोटिंग संचालित हो रहे हैं। पिछले साल से टिहरी झील में पैरासेलिंग बोट का भी सफल ट्रायल होने के बाद पैरासेलिंग बोट पर्यटकों के लिए एक नया एडवेंचर बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+