सुप्रिया श्रीनेत ने बताया क्यों खास है कांग्रेस का 'न्याय पत्र',भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर किया हमला

उत्तराखंड पहुंची सुप्रिया श्रीनेत ने देहरादून में कांग्रेस के मेनिफेस्टो 'न्याय पत्र' के पांच न्याय और 25 गारंटियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 10 साल से जो देश के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है, उसका कांग्रेस मेनिफेस्टो में समाधान है।

Supriya Shrinet told why Congress s Nyay Patra special attacked 10 year tenure BJP government

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कांग्रेस का घोषणापत्र कमरे में बैठकर पूंजी पतियों की लिस्ट पर नहीं बना है ,यह घोषणा पत्र कुछ विशेषज्ञ या जानकारों से बात करके भी नहीं बना है।

उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र इस देश की आवाज है इसकी जो वेबसाइट है उसका नाम भी आवाज भारत की है। यह घोषणा पत्र भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जिन करोड़ों करोड़ लोगों से हम इस देश के मिले जिनकी आशाओं को, अपेक्षाओं को, आकांक्षाओं को और आशंकाओं को भी, उनके दुख,कष्ट और तकलीफों को भी हमने सुना यह उसका प्रतिबिंब है और इस घोषणा पत्र के पांच प्रमुख बिंदु है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा इन 10 सालों में भाजपा शासन काल में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, इसलिए बेरोजगारी दूर करने के लिए कांग्रेस ने युवा न्याय की बात की है। जिसमें 30 लाख रिक्त सरकारी पदों को भरा जाएगा। हर शिक्षित युवा को एक लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा. पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो अग्निवीर योजना समाप्त करके पूर्व की भांति सेना में भर्तियां की जाएंगी। महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए दिए जाएंगे। सुप्रिया ने एमएसपी कानूनी गारंटी, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय की भी उपलब्धियां बताई। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति हर वर्ग की गिनती किए जाने पर भी बात रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+