जानिए कौन है पहाड़ की बेटी सलोनी,खेतों में पसीना बहाने के बाद अब अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुई सेलेक्ट

Success story: पहाड़ों में सीमित संसाधन होने के बाद भी युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। ​जो कि अपने हुनर से राष्ट्रीय स्तर तक खास पहचान बना रही हैं। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है, पौड़ी गढ़वाल की सलोनी ने। खेतों में काम करते करते सलोनी को क्रिकेट का जूनून बढ़ा।

इसके बाद उन्होंने खेतों में ही काम के साथ साथ क्रिकेट के लिए पसीना बहाया और आखिरकार उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चयनित हो गई। अब राष्ट्रीय स्तर पर सलोनी अपने क्रिकेट का हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं।

success story Know who is Saloni after sweating village fields now selected in Under-19 cricket team

सलोनी की कहानी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। क्रिकेट प्रेमी के अलावा भी दूसरे लोग सलोनी को बधाई दे रहे हैं और दृढ़ निश्चय के अलावा उनके संघर्षों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल के छोटे से गांव मरगांव की सलोनी वर्तमान में जीआईसी चौरीखाल में 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। उनके पिता धीरेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं, और उनकी मां देवंती देवी गृहिणी हैं।

सलोनी पहले पहाड़ की आम बेटी की तरह अपने दिनचर्या में व्यस्त रहती थी। खेतों में काम स्कूल जाना, घर वालों की मदद करना। लेकिन दो साल पहले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देखने के बाद सलोनी का खेल के प्रति जुनून और बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने गांव के बच्चों के साथ खेलना शुरू किया और धीरे धीरे अपने सपनों को आकार दिया।

सलोनी के साथ उनकी छोटी बहन सपना भी खेल के मैदान में पसीना बहाती हैं। जिसमें उनके योग और व्यायाम शिक्षक नरेन गोदियाल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गांव के खेतों में दोनों बहनों को लगातार क्रिकेट का अभ्यास कराया। रामनगर में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सलोनी ने अपने जिले की टीम से बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जो उनके उत्तराखंड टीम में चयन का आधार बना। पौड़ी की बेटी के इस कमाल को लेकर हर कोई हैरान है और आगे बढ़ने की कामना के साथ बधाई दे रहे हैं। सबको उम्मीद है कि सलोनी का नेशनल स्तर पर ही चयन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+