छात्र संघ चुनाव 2024: प्रदेश भर में जारी है विरोध प्रदर्शन,सड़कों पर छात्र, हाईकोर्ट ने दो दिन में मांगा जबाव
उत्तराखंड के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। जिस वजह से छात्रों में भारी रोष है। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से छात्र संघ चुनाव को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार और अन्य को दो दिन में इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
23 अक्टूबर को फिर से सुनवाई होगी। जनहित याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने 23 अप्रैल 2024 को शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया, जिसमें 30 सितंबर तक चुनाव कराने का निर्देश दिया गया। बावजूद इसके अब तक चुनाव नहीं हुए हैं। जो कि लिंग्दोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन है।

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही छात्र संघ चुनाव कि तिथि घोषित न होने से नाराज एनएसयूआई छात्र नेता हरीश जोशी ने देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताया।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आज छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री आवास का घेराव किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव करने पहुंचे, जहां भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें यमुना कॉलोनी के गेट पर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
एनएसयूआई प्रदर्शनकारियों के वहां पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें बस में बैठा कर पुलिस लाइन भेज दिया। एनएसयूआई का कहना है कि वह लंबे समय से छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे हैं जिसके तहत आज प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया गया है उन्होंने कहा की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 25 अक्तूबर को छात्र संघ के चुनाव कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू न होने से अब छात्र नाराज हैं। छात्रों का कहना है कि कुछ दिनों बाद दिवाली की छुट्टी शुरू हो जाएगी। ऐसे में विभाग चुनाव टालना चाह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications