Student union election 2022: बज गया बिगुल,ABVPऔर NSUI आमने-सामने, डीएवी में दयाल और अंकित के बीच बीच होगी जंग

उत्तराखंड के कॉलेजों में 24 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव होना है। डीएवी पीजी कॉलेज प्रशासन ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी ​है। 24 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना की जाएगी।

student union elections 2022 DAV ABVP NSUI announced their candidates VOTING December 24

उत्तराखंड के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव का बिगुल बज गया है। पूरे प्रदेश भर में एक ही दिन 24 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव होना है। ऐसे में छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी में भी चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होते ही एबीवीपी और एनएसयूआई ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। एबीवीपी ने दयाल बिष्ट तो एनएसयूआई ने अंकित बिष्ट को अध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।

चुनाव की अधिसूचना जारी

डीएवी पीजी कॉलेज प्रशासन ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी ​है। शुक्रवार से कॉलेज में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। 16 और 17 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 17 दिसंबर को ही सुबह दस से दोपहर 1.30 बजे तक नामांकन होंगे। इसी दिन शाम को नामांकन सूची जारी की जाएगी। 19 दिसंबर को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। नामों में त्रुटि सुधार किया जाएगा। इसी दिन शाम को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 24 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना की जाएगी। यह चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि और कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए होगा। उम्मीदवारों की अधिकतम खर्च सीमा 50 हजार रुपये होगी।

चुनाव लड़ने के लिए आयु सीमा में दो साल की छूट

हाईकोर्ट के आदेश के तहत कोरोनाकाल के चलते डीएवी के छात्रनेताओं को चुनाव लड़ने के लिए आयु सीमा में दो साल की छूट दी गई है। एक जुलाई 2022 की कटऑफ डेट पर ग्रेजुएशन वाले छात्रों की आयु 17 से 22 साल और पोस्ट ग्रेजुएशन छात्रों की अधिकतम आयु 25 साल है। लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश के तहत अधिकतम आयु में दो साल की छूट रहेगी।डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने दयाल बिष्ट को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। एसजीआरआर कॉलेज में पार्थ जुयाल को मैदान में उतारा है। उपाध्यक्ष पद पर आशीष सिंह और महासचिव पद पर नितिन चौहान, सहसचिव पद पर मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर ईरम फातिमा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर बलवीर कुंवर को प्रत्याशी घोषित किया गया। एनएसयूआई ने डीएवी में अंकित बिष्ट, डीबीएस में अरूण टम्टा को मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+