उत्तराखंड में फिर थूक जिहाद! उत्तरकाशी के रेस्टोरेंट में रोटी पर थूकता वीडियो वायरल, मचा बवाल
उत्तराखंड में एक बार फिर थूक जिहाद का मामला सामने आया है। उत्तरकाशी के मेन बाजार में एक रेस्टोरेंट में युवक रोटी पर थूकता हुए वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद जमकर बवाल मचा हुआ है। पुलिस ने तुंरत मामला संज्ञान आते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
इस बीच कुछ संगठनों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। धार्मिक नगरी में इस तरह के प्रकरण सामने आने के बाद एक बार फिर लोगों में गुस्सा है। साथ ही पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। जिससे एक बार फिर माहौल गरमा गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरकाशी में बवाल मच गया। वीडियो में एक रेस्टोरेंट में युवक रोटी पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। समुदाय विशेष का युवक तंदूरी रोटी में थूकता दिखाई दे रहा है। विरोध में कुछ संगठनों ने बाजार में दुकाने बंद कराई और प्रदर्शन भी किया। इस बीच पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया और दुकान को सीज कर दिया है।
उत्तरकाशी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 15 अक्टूबर बुधवार की रात्रि मे कुछ शिकायतकर्ताओं द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर उत्तरकाशी बाजार, पेट्रोल पम्प के निकट एक रेस्टोरेंट के स्टाफ द्वारा खाद्य सामग्री में थूककर लोगों की धार्मिक भावना आहत करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी।
तहरीर के आधार पर मामले में पुलिस द्वारा रेस्टोरेंट स्टाफ के विरुद्ध खाद्य पदार्थों मे गंदगी, थूककर लोगों की धार्मिक भावना आहत करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)b व 274 के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा प्रेषित रेस्टोरेन्ट लाईसेन्स निरस्तीकरण की रिपोर्ट पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सम्बन्धित रेस्टोरेंट का लाईसेन्स निरस्त की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने सभी से कानून, शान्ति व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications