Video: पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी हिमपात, ठंड से जम गए झरने और पानी के पाइप

Video: पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी हिमपात, ठंड से जम गए झरने और पानी के पाइप

पिथौरागढ़, 29 दिसंबर: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी हिमपात हुआ है। हिमपात का वीडियो भी सामने आया है। हिमपात के बाद उत्तराखंड का मौसम और सुहाना हो गया है, तो वहीं उत्तराखंड में इस वक्त कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। कड़ाके की ठंड की वजह से कहीं-कहीं तो नदिया-झरने और नलों में पानी भी जम गया है। ठंड की वजह से हर्षिल घाटी में झरने और पानी के पाइप जम चुके हैं।

Snowfall in the Himalayan region of Uttarakhand

पिथौरागढ़ के मुनस्‍यारी, चंडाक, ध्वज, थलकेदार, सौरलेख, असुरचूला सहित कई स्थानों पर हिमपात हुआ है। इस हिमपात का वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किया गया है। हिमपात के बाद उत्तराखंड का मौसम और सुहाना हो गया है। तो वहीं, ठंड भी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढऩे से मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री पहुंच गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। ढाई हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

नैनीताल के सरोवर नगरी में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन दिन में हिमपात नहीं हुआ। हालांकि, रात में हिमपात हुआ है। हिमपात से नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों टिफिनटॉप, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू आदि में बर्फबारी से पहाड़ियां चमक उठीं। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार व बुधवार को हिमपात का पूर्वानुमान जताया था। जिस कारण छाए बादलों से हिमपात होने की संभावना बनी हुई थी। तो वहीं, दूसरी तरफ ठंड से इंसान तो इंसान, बेजुबान भी परेशान हैं। हर्षिल घाटी में झरने और पानी के पाइप जम चुके हैं। नदी-नालों सहित पेयजल के पाइपों में पानी जम रहा है, जिस कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+