'उत्तराखंड विधासभा में नियुक्तियां चाहे जब भी हुई हों, निष्पक्ष जांच हो', CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान
देहरादून, 28 अगस्त। उत्तराखंड विधानसभा में नियुक्तियों को लेकर अनौपचारिक वार्ता के दौरान बड़ी बातें कही हैं। सीएम ने कहा ये मामला बहुत गंभीर है। इसका सीधा संबंध उत्तराखंड के सभी नौजवानों को रोजगार से है। आयोग की गड़बड़ी की शिकायतों पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। सीएम ने कहा है कि विधासभा भर्ती घोटाले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में आ रही गड़बड़ी की शिकायतों पर मीडिया से अनौपचारिक वार्ता की। सीएम ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है। वहां हमने सख्त जांच के आदेश दे दिये हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं और कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। सभी मामलों पर कार्रवाई चल रही है जिसका परिणाम आप सभी के सामने आ भी रहा है कि अभी तक कुल 27 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी को भी नही बख्शा जायेगा, चाहे किसी के हाथ कितने भी लम्बे क्यों न हो कानून द्वारा अपना काम किया जायेगा।
विधानसभा में नियुक्तियों में गड़बड़ी की आ रही शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है, और हम विधानसभा अध्यक्षा से अनुरोध करेंगे कि विधानसभा में जितनी भी भर्तिया हुई है जिनमें शिकायत आ रही है, वो नियुक्ति चाहे किसी भी कालखण्ड की हो उनमें निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्षा द्वारा जांच कि विषय में राज्य सरकार से जो भी सहयोग मांगा जायेगा वह दिया जायेगा।
सीएम धामी ने कहा कि भविष्य के लिए मिशाल कायम करना चाहते हैं, जिससे इस घटना की पुनरावृति न हो क्योंकि हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता है, उनके वर्तमान एवं भविष्य का सवाल है। हमें प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं का ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि आगे भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने की सोच भी न सके। लगातार जांचे चल रही है जिसके परिणाम धीरे-धीरे आप सभी के समक्ष आते जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications