हल्द्वानी से आया चौंकाने वाला मामला, नए प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने पुराने प्रेमी को सांप से डसवाया
उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमिका ने नए प्रेमी को पाने के लिए अपने पुराने प्रेमी को एक सपेरे से कोबरा सांप की मदद से अपने प्रेमी की हत्या करवाई।
उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने भी सुना हौश उड़ गए। एक प्रेमिका ने नए प्रेमी को पाने के लिए अपने पुराने प्रेमी को रास्ते से हटवाने के लिए एक खतरनाक साजिश रची। फिल्मों की तरह प्रेमिका ने एक सपेरे से कोबरा सांप की मदद से अपने प्रेमी की हत्या करवाई। नैनीताल पुलिस ने मामले का खुलासा कर सपेरे को हिरासत में ले लिया है। हालांकि प्रेमिका और चार अन्य फरार हैं।

नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी के तीनपानी रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे एक कार में पुलिस को एक बॉडी मिली थी। जिसकी पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई जो कि एक कारोबारी था। पुलिस को मृतक की बॉडी देखकर शक हुआ तो पोस्टमार्टम में साफ हुआ कि उसके दोनों पैर में सर्पदंश के निशान हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कई ऐसे सुराग हाथ लगे जिससे ये मामला मर्डर लगने लगा। मृतक के दोनों पैर पर सर्पदंश के निशान थे। जानकारों का दावा है कि सांप हमेशा एक ही जगह काटता है। ऐसे में पुलिस को शक हुआ।
मृतक की बहन से पूछताछ में पता चला कि मृतक की प्रेमिका माही आर्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके भाई को ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पूरा मामला साफ होता चला गया। अंकित के हत्या के दिन माही के घर जाने का सबूत भी मिला। इसके साथ ही एक नंबर किसी सपेरे का भी कॉल डिटेल भी मिला। जिसका नाम रमेशनाथ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पूरी कहानी सामने आ गई।
पकड़े गए सपेरे ने बताया कि उसकी मुलाकात माही से करीब सात आठ माह पहले हुई थी। माही को काल सर्प दोष होने के कारण वह उसके घर पूजा करने जाता था। बीते कुछ दिन पहले माही और दीप कांडपाल से सपेरे की अंकित को रास्ते से हटवाने के लिए 10 हजार में रुपए में डील हुई। इसके बाद वह जंगल से कोबरा पकड़कर लाया और 14 जुलाई को माही के घर आकर छिप गया। इसके बाद माही ने अंकित को नींद की गोलियां डालकर शराब पिलाई।
बेहोश होने पर उसके नौकर और नौकरानी ने हाथ पैर पकड़े और कोबरे से डसवा दिया। जब अंकित एक बार में नहीं मरा तो दोबारा डसवाया। इसके बाद उसे गाड़ी में रखकर रेलवे स्टेशन तक छोड़ आए। पकड़े गए सपेरे ने बताया कि माही ने क्राइम पेट्रोल देखकर ये पूरी प्लानिंग की। अब तक देश में इस तरह के दो मामले सामने आ चुके हैं, पहला केरल और दूसरा राजस्थान। लेकिन दोनों पैरों पर एक ही जगह सांप से कटवाकर अपराधी पकड़ में आए।












Click it and Unblock the Notifications