Uttarakhand: बाल दिवस पर पिकनिक मनाने जा रहे थे बच्चे, बस पलटने से 2 की मौत

Uttarakhand News: बाल दिवस के मौके पर सोमवार को उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां सितारगंज में एक स्कूली बस पलट गई। इस घटना में दो बच्चों के मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त बस में 51 बच्चे सवार थे। उन्होंने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand

जानकारी के मुताबिक बाल दिवस के दिन बच्चे पिकनिक मनाने निकले थे। नानकमत्ता से लौटते वक्त उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक छात्रा और शिक्षिका की मौत हो गई, जिनकी पहचान ज्योत्सना और लता गंगवार के रूप में हुई। घटना में 20 से 25 बच्चे घायल बताए जा रहे, जिनको नजदीकी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। वहां पर कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चश्मदीदों के मुताबिक जब बस पलटी, तो बच्चे तेज-तेज से चिल्लाने लगे। जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे और बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर में पुलिस ने भी वहां पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बाद में क्रेन की मदद से उसे किनारे करवाया गया।

सीएम ने कही ये बात
घटना पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की अत्यंत पीड़ादायक सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व सभी बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। वहीं घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+