Sara Ali Khan kedarnath yatra सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा को लेकर नया विवाद, जानिए क्यों हुआ केस दर्ज
Sara Ali Khan kedarnath yatra अभिनेत्री सारा अली खान केदारनाथ की वादियों में घूमने फिरने के लिए काफी उत्साहित रहती हैं। बीते दिनों भी सारा अली खान केदारनाथ की यात्रा पर आई थी। लेकिन इस बार सारा की यात्रा को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सारा अली खान के हेलीकॉप्टर को केदारनाथ के वाइल्डलाइफ सेंचुरी में लैंड करवाने वाली चॉपर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि चॉपर को मदमहेश्वर मंदिर क्षेत्र में लैंड कराया गया था, जो कि एक वर्जित एरिया के अंतर्गत आता है।

सारा अली खान 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग के बाद से केदारनाथ यात्रा को लेकर कई बार उत्साहित नजर आती हैं। इस दौरान सारा केदारघाटी में जगह जगह घूमती हुई नजर आई। 28 अक्टूबर को सारा अली खान केदारनाथ पहुंची थी, जिनकी फोटोज और वीडियोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केदारनाथ दर्शन करने के लिए पहुंची सारा अली खान को उनके हेलीकॉप्टर ने एक केदारनाथ के एक वर्जित एरिये में उतार दिया था, जिसकी वजह से इस चॉपर कम्पनी पर केस दर्ज हो गया है। उत्तराखंड में वन विभाग ने वन्य संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2022 के अलग-अलग सेक्शन के तहत एक चॉपर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी पर केस इसलिए किया गया है क्योंकि हेलीकॉप्टर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को केदारनाथ वाइल्डलाइफ सेंचुरी (केदारनाथ वन्य जीव अभ्यारण्य) के पाबंदी वाले क्षेत्र में जानबूझकर उतारा था। चॉपर को मदमहेश्वर मंदिर क्षेत्र में लैंड कराया गया था, जो कि एक वर्जित एरिया के अंतर्गत आता है।
बताया जा रहा है कि सारा अली खान का चॉपर अभ्यारण्य में करीब सुबह 10 बजे लैंड हुआ और शाम 4:35 बजे उसने वापस उड़ान भरी। वर्जित एरिये में चॉपर लैंड करने का वीडियो शूट करके किसी ने वन विभाग को दिया गया, जिसके बाद कंपनी और पायलट पर केस दर्ज किया गया।
नियमों के अनुसार चॉपर को प्रोटेक्टेड एरिया में लैंड करवाना है, तो उससे पहले वन अधिकारियों से इसकी परमिशन लेनी पड़ती है। अब इसको लेकर सोशल मीडिया में भी रिक्शन सामने आने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications