Roorkee news क्रिकेट का खेल बना जानलेवा, 17 साल के बच्चे ने 12 साल के मासूम को मारा डंडा, मौत से मचा कोहराम
Roorkee news उत्तराखंड के रुड़की में क्रिकेट का खेल जानलेवा बन गया। क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद में एक बच्चे की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वाले ओर हमला करने वाला भी नाबालिग है। ऐसे में पुलिस के लिए मामले को संभालना चुनौती साबित हो रहा है।
बताया जा रहा है कि पार्क में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में कुछ विवाद हो गया। 17 साल के लड़के ने 12 वर्षीय भानु पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार कर दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन अस्पताल ले गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा कुछ ही मिनटों में हिंसा में बदल गया। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं और इस सवाल की जांच कर रही हैं कि आखिर किस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बच्चे की जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव स्थित डॉक्टर अंबेडकर पार्क में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इसी कहासुनी ने अचानक से हिंसक रूप ले लिया।
इसी बीच एक 17 साल के लड़के ने 12 वर्षीय भानु पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पार्क में मौजूद बच्चे वहां से भाग गए, जिसके बाद घायल भानू अपने घर पहुंचा और बेहोश हो गया। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जो कि फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications