रूफटॉप सोलर वालों को झटका, सरप्लस बिजली का रेट तय, जानिए कितने का होगा नुकसान, समझिए पूरा गणित
Rooftop solar operators shocked news अगर आपने अपनी छत या घरों में सोलर लगाया है, तो ये खबर आपके काम की है। सोलर लगाने वालों को झटका लगा है। यूपीसीएल ने नियामक आयोग के आदेश के क्रम में नई दरें लागू की है।। यानि सरप्लस बिजली अब दो रुपये में ली जाएगी। खपत से ऊपर की ग्रिड में जाने वाली बिजली के दाम अगस्त 2025 से लागू किए गए हैं।
अभी तक इसके लिए कोई नियम नहीं था लेकिन नियामक आयोग के आदेश के क्रम में यूपीसीएल ने यह दरें लागू की हैं। रूफटाप सोलर संयंत्रों से ग्रिड में बिजली भेजी जाती है। जितनी बिजली उपभोक्ता इस्तेमाल करते हैं, वह उत्पादित बिजली में से माइनस हो जाती है।

इसके बाद की बिजली सर प्लस में आती है। इसी बिजली के बदले अब दो रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने रूफटाप सोलर संयंत्रों से ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त बिजली के लिए नई दर दो रुपये प्रति यूनिट तय कर दी है। यह निर्णय राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा 20 अगस्त, 2025 को पारित आदेश के अनुपालन में लिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 और उसके बाद स्थापित होने वाले ग्रिड कनेक्टेड रूफटाप सोलर प्लांट्स के लिए नेट मीटरिंग के तहत सरप्लस बिजली की दर दो 2.00 रुपये प्रति यूनिट पर लिया जाएगा। यह दर उन सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगी जो अपने परिसर में सौर संयंत्र स्थापित कर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में निर्यात करते हैं।
नेट मीटरिंग में होता है हिसाब आपके रूफटाप सोलर प्लांट से जितनी बिजली बनती है, उसमें जरूरत के बाद शेष बचने वाली बिजली सरप्लस (अतिरिक्त) बिजली कहलाती है। इसमें दिन में सोलर पैनल बिजली बनाते हैं। पहले वह बिजली घर या दुकान में उपयोग होती है। बची हुई बिजली नेट मीटर के माध्यम से ग्रिड में चली जाती है। शाम या रात में जब सोलर उत्पादन नहीं होता, तब उपभोक्ता ग्रिड से बिजली लेता है।
इसी आयात-निर्यात का हिसाब नेट मीटरिंग में होता है। उदाहरण के लिए आपके रूफटाप सोलर प्लांट से 200 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ और आपके घर में 100 यूनिट ही बिजली की खपत हुई तो आपको बची हुई 100 यूनिट का दो रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से पैसा मिलेगा। अगर साल के अंत में आपने जितनी बिजली ली उससे ज्यादा भेजी है, तो उस अतिरिक्त यूनिट का भुगतान क्रेडिट तय दर पर मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications