बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म के ढहने से 03 व्यक्तियों के खाई में गिरने का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया सच
सोशल मीडिया पर ऋषिकेश क्षेत्र में बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म के ढहने से 03 व्यक्तियों के खाई में गिरने के वायरल वीडियो फर्जी पाया गया है। देहरादून पुलिस ने जब वीडियो की जांच की तो पता चला कि वीडियो the Cliff नाम के रिसोर्ट और बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म नेपाल का बताया गया है।
साथ ही पुलिस और अन्य एजेंसियों द्वारा की गई जांच में वीडियो भ्रामक और एआई जेनरेटेड पाया गया है। दून पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लगातार निगरानी कर रही है। ऐसे वीडियो जो भ्रामक और तथ्यहीन हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

दून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंजी जंपिंग एक्सीडेंट से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म पर तीन व्यक्तियों के खड़े होने और प्लेटफार्म के अचानक ढह जाने से तीनों व्यक्तियों के नीचे गिरने से संबंधित वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। बताया गया कि इस वीडियो को ऋषिकेश क्षेत्र का होने की जानकारी दी जा रही है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा वीडियो में बताए गए तथ्यों की जांच के निर्देश दिए गए। वीडियो की जांच में उक्त वीडियो का AI जेनरेटेड होना और बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म से मिलते जुलते बंजी जंपिंग एलिवेटर के नेपाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जबकि कुछ अराजक तत्वों द्वारा वीडियो का ऋषिकेश क्षेत्र से संबंधित होना बताकर लगातार आमजन को गुमराह करते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।
देहरादून पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें प्रचारित/ प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, ऐसे सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी भ्रामक पोस्ट को बिना उसकी सत्यता जाने अथवा बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के आगे प्रचारित/प्रसारित न करें, ऐसा करने पर आपके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications