Video: ऋषिकेश में राफ्ट बनी अखाड़ा, बीच नदी में भिड़ गए पर्यटक, जमकर हुई मारपीट
Uttarakhand Rafters Fight Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसमें पर्यटकों के दो समूहों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग के दौरान दो राफ्ट में सवार पर्यटकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी है।
क्या रही मारपीट की वजह
दरअसल, गर्मी के महीना में गंगा के कौडियाला-मुनिकीरेती ईको टूरिज्म जोन में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटकों की हुजूम उमड़ रही है। लोग गर्मी के मौसम में राफ्टिंग करना पसंद कर रहे हैं। अब चलिए जानते हैं आखिर मारपीट की वजह क्या रही। दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि गंगा की लहरों में तैर रही दो राफ्टों में सवार पर्यटक व गाइड एक दूसरे पर चप्पू से हमला करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक वीडियो को किसी राफ्ट गाइड ने अपने गो प्रो कैमरे से शूट किया है। बताया जा रहा है कि दो से अधीक में दिल्ली-एनसीआर के पर्यटक सवार थे। इन राफ्टों के गाइड के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिस पर पहले गाइड ने एक-दूसरे पर चप्पू से हमला किया और बाद में पर्यटक भी एक-दूसरे पर हमला करने लगे।
एक दूसरे को जमकर दी गाली
इस वीडियो में सभी राफ्टर्स एक दूसरे को जमकर गाली देते नजर आ रहे हैं। एक दूसरे पर चप्पू से हमला करते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि राफ्ट नहीं होकर अखाड़ा बन गया हो। बता दें कि साप्ताहिक छुट्टी पर यहां राफ्टिंग के लिए पर्यटकों का हुजूम ही उमड़ पड़ता है। पहले से एडवांस बुकिंग चलती है।












Click it and Unblock the Notifications