Rishikesh news लड़ते-लड़ते आवारा सांड घुस गए दुकान में,अंदर काम कर रही थी दो लड़कियां और फिर...Viral video
ऋषिकेश में आवारा सांड लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। आने जाने वालों को तो परेशानी होती ही है, दुकान वालों को भी आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ये है कि सांड अब दुकानों के अंदर तक घुस जा रहे हैं। इस बीच ऋषिकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जो कि मुनि की रेती रामझूला का बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह आवारा सांड लड़ते लड़ते दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। वहां पर सामान रखा हुआ था। छोटी सी गेलरी के बीच दो लड़कियां पीछे छुप जाती हैं, लेकिन सांड दुकान में घुसकर भी लड़ने लगते हैं। इस बीच सांड की लड़ाई काफी आक्रामक हो जाती है और दोनों लड़कियां काफी देर तक नजर नहीं आती। इस बीच लड़कियां बचने की कोशिश करती हैं।
Recommended Video
लेकिन सामान गिरने लगता है, वह किसी तरह सामान में छिप जाती हैं। लेकिन दो आवारा सांड की लड़ाई में एक सांड सामान पर ही गिर जाता है, जहां वह लड़कियां बैठी हुई थी। इस बीच एक व्यक्ति किसी तरह सामान पर चढ़कर सांड को बाहर करता है। जो लड़कियां इस वीडियो में नजर आ रही हैं वह उसी दुकान में काम करती हैं। जहां आवारा सांड अंदर पहुंच गए।
दुकान में रखे काफी सारे लेडिस पर्स और बैग लड़कियों के ऊपर गिर गये। इस दौरान दुकानदार ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और सामान के ऊपर चढ़कर आवारा सांडों को डंडे से मार कर बाहर निकाला। इसके बाद लेडिस पर्स और बैग के बीच दबी लड़कियां दुकान से बाहर भाग गई जान बचाने के बाद सांड का खौफ लड़कियों के चेहरे पर साफ तौर से दिखाई दिया।
गनीमत रही कि सांड को समय से बाहर निकाल दिया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। लोगों ने बताया कि लड़कियों को मामूली खरोंच आई है इस घटना के बाद लोगों में नगर पालिका के खिलाफ काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है की शिकायत के बावजूद नगर पालिका सड़कों से आवारा सांड को हटाने के लिए तैयार नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को आए दिन इस तरह भुगतना पड़ रहा है।
VIDEO:
ऋषिकेश में आवारा सांड का आतंक pic.twitter.com/YKKVYfNMMK
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) July 13, 2024












Click it and Unblock the Notifications