Ayodhya में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा तक यहां एक रूपए में हो रही हेयर कटिंग, जानिए क्यों
Ayodhya news अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई राम भक्त अपने अपने तरीके से खुशी जाहिर कर रहे हैं, कुछ लोग अयोध्या जाकर इस पुण्य का भागीदार बनेंगे तो कुछ अपने काम के जरिए भगवान के इस काम में भागीदारी निभा रहे हैं।

देश भर में ऐसे कई भक्त हैं जो कि भगवान के इस काम में अपनी तरह से सेवा दे रहे हैं। ऐसे ही एक अनोखे भक्त हैं उत्तराखंड के ऋषिकेश में मनीष सजवाण।मनीष सजवाण सैलून चलाते हैं। उन्होंने अपने सैलून में 22 जनवरी तक महज एक रुपये में हेयर कटिंग करेंगे। जिसके बाद से उनके सैलून में जबरदस्त भीड़ जुटने लगी है।
दुर्गा चौक ऋषिकेश रोड स्थित सैलून के संचालक मनीष सजवाण ने अपने सैलून में अयोध्या में श्रीराम के विराजमान होने तक लोगों की कटिंग एक रुपये में करना शुरू कर दिया है। मनीष श्री हनुमान चालीसा संगठन के अध्यक्ष भी हैं। मनीष ने बताया कि प्रतिदिन 20 से 25 लोग सैलून में कटिंग कराने के लिए आ रहे हैं।
मनीष सजवाण का कहना है कि भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा होने पर उन्होंने सेवा शुरू की। उनका मकसद समाज को जागरूक करना है। उनके यहां पुरुषों की हेयर कटिंग 40 से 100 रुपये में होती है। जबकि वे एक रूपए में कर रहे हैं। डोईवाला के राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि वे भी मनीष के सैलून में गए और वहां रामभक्तों से मिले। हर कोई मनीष के इस काम की तारीफ कर रहा है। मनीष की ये सेवा रामलला के अयोध्या में विराजमान होने तक जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications