Ram mandir राम भक्तों के लिए खुशखबरी, देहरादून से अयोध्या चलेंगी दो बसें, जानिए रूट और क्या रहेगा टाइमिंग
Ram mandir उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार अयोध्या जाने वाले राम भक्तों के लिए सुविधाएं जुटाने में लगी है। रेल, बस और हवाई यात्रा के जरिए श्रद्धालुओं को आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सरकार लगातार पहल कर रही है। अब देहरादून से राम जन्मभूमि के दर्शन कराने को अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है।

देहरादून से ग्रामीण डिपो की साधारण बस सेवा अयोध्या के लिए संचालित की जाएगी। देहरादून संभाग में दो बसें संचालित की जाएंगी। दोनों ही बसें वाया हरिद्वार होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। पहली बस ऋषिकेश से चलकर हरिद्वार होते हुए अयोध्या जाएगी, जबकि दूसरी बस देहरादून से वाया हरिद्वार अयोध्या पहुंचेगी।
दून से चलने वाली बस सेवा का समय इस तरह निर्धारित किया गया है कि बस देहरादून से चलकर अयोध्या सुबह 5:30 बजे तक अयोध्या पहुंच जाए। जिससे अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर में प्रातःकाल दर्शन का समय सुबह सात बजे से 11 बजे तक है। अयोध्या से वापसी में 3:30 और 5:30 बजे बस सेवा का समय रखा गया है, ताकि दर्शनार्थी दर्शन कर शाम के समय वापसी कर सकेंं।
ऋषिकेश और देहरादून से अयोध्या के लिए बस और हरिद्वार के लोगों को अयोध्या के लिए दोनों बसों का लाभ मिल सकेगा। पहली बस सेवा देहरादून से सुबह 11:30 बजे चलकर वाया हरिद्वार अगले दिन तड़के 5:30 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में दोपहर तीन बजे यह बस अयोध्या से चलकर अगले दिन सुबह नौ बजे देहरादून पहुंचेगी।
अयोध्या-दून के बीच का सफर तय करने में रोडवेज डिपो की बस 18 घंटे लेगी। दून से चलने वाली इस बस सेवा का लाभ दून और हरिद्वार दोनों को मिलेगा। अयोध्या के लिए दूसरी बस हरिद्वार डिपो से संचालित की जाएगी। यह बस शाम को 5:30 बजे पहले हरिद्वार कार्यशाला से ऋषिकेश जाएगी। वहां से अयोध्या की सवारियों को लेकर शाम सात बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी।
हरिद्वार पहुंचकर रात 8:30 बजे बस अयोध्या के लिए चलेगी। यह बस अगले दिन दोपहर 12:30 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में शाम 5:30 बजे यह बस अयोध्या से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे हरिद्वार और सुबह 10:45 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।
बस का रूट- हरिद्वार, नजीबाबाद , मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, सिधौली, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या धाम
-
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications