हरिद्वार पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, किसान आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात

देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार में राकेश टिकैत ने जगद्गुरू आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।

Rakesh Tikait, national spokesperson Bharatiya Kisan Union, reached Haridwar said farmers movement.

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों को खेती का भाव चाहिए। सरकार अगर इसमें किसान का साथ नहीं देगी तो आंदोलन होगा ही। उन्होंने कहा कि देश में किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है, ऐसे में सरकार को कृषि को मजबूती देनी ही पड़ेगी।

कहा कि खेती-किसानी को बचाना पड़ेगा। जब गांव के किसानों के हाथ मजबूत होंगे तभी किसान आत्मनिर्भर बन सकेगा। कहा कि अगर किसानों से हटाकर कंपनियों को खेती की जिम्मेदारी दी ई तो देश फिर गुलाम होगा।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत एक बार फिर चर्चा में हैं। टिकैत 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। 2020-21 के किसान आंदोलन में राकेश टिकैत की अहम भूमिका रही थी। राकेश टिकैत इस बार आंदोलन से पहले दूरी बनाए हुए थे, लेकिन अब उन्होंने इस आंदोलन को लेकर सक्रियता दिखाई है।

राकेश टिकैत इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि 26 फरवरी को वे ट्रैक्टर दिल्ली जाने वाले हाईवे पर निकालेंगे। 1 दिन का ये कार्यक्रम होगा फिर देश भर में बैठकें होती रहेंगी। 14 मार्च को दिल्ली के रामलील मैदान में 1 दिन का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में लोग बिना ट्रैक्टरों के जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+