Rahul Gandhi भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर, उत्तराखंड में कांग्रेस चलाएगी अंकिता न्याय यात्रा, जानिए वजह

Rahul gandhi bharat jodo nyay yatra उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर अंकिता केस ​को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर पर उत्तराखंड में अंकिता न्याय यात्रा चलाने जा रही है। बता दें कि न्याय यात्रा उसी दिन शुरू होगी जब राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ करने जा रहे हैं।

Rahul Gandhi on Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress run Ankita Nyay Yatra in Uttarakhand, know reason

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपने अपने स्तर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक तरफ भाजपा ब्लॉक स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर माहौल बनाने में जुटी है। वहीं कांग्रेस अब न्याय यात्रा चलाने जा रही है। कांग्रेस अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन करेगी।

उत्तराखंड कांग्रेस 14 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक तीन दिन ब्लॉक और बूथ स्तर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा चलाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ऐलान किया कि 14 जनवरी 2024 को एक ओर जहां कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ करेंगे वही उत्तराखंड कांग्रेस 14 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक तीन दिन ब्लॉक और बूथ स्तर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन करेगी।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। माहरा ने कहा की कितनी बड़ी विडंबना है की पुष्कर सिंह धामी सार्वजनिक मंचों से कांग्रेस के नैतिक बल में कमी होने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं यदि मुख्यमंत्री में स्वयं में नैतिक बल है तो अंकिता भंडारी के पिता ने जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र लिखकर जो गंभीर आरोप लगाए हैं उनकी व्यापक उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाने का साहस दिखाएं।

महारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जहां एक और एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों में उत्तराखंड को सभी हिमालय राज्यों में महिला अपराध में नंबर एक के पायदान पर रखा गया है वहीं दूसरी ओर ताजा आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में 2022-23 में 907 बलात्कार और 778 अपहरण दर्ज हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+