माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपिस्टिक लगाकर युवक ने महिला को वेश किया धारण,मौत को लगा लिया गले,हर कोई हैरान

पंतनगर में पुलिस के सामने एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपिस्टिक लगाकर लड़की का वेश धरकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक की वेश देखकर हर कोई हैरान है। पुलिस भी इस घटना से हैरान है।

Putting bindi on forehead lipstick on lipse young man as woman embraced death surprised

पंतनगर एयरपोर्ट में तैनात असिस्टेंट मैनेजर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपिस्टिक लगाकर लड़की का वेश धरकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। घटना की जानकारी मृतक के पिथौरागढ़ में रहने वाले परिजनों को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के ग्राम कांडा निवासी 35 वर्षीय आशीष चौसाली चौसाली एयरपोर्ट पंतनगर में असिस्टेंट मैनेजर एयर ट्रैफिक कंट्रोल पद पर तैनात थे। वह एयरपोर्ट परिसर में ही मिले आवास में रहते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात को आशीष ने अपने रिश्तेदार और दोस्त के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।

सोमवार सुबह 9 बजे तक जब वह नहीं उठा तो रिश्तेदार और दोस्त ने उसका दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर आवाज दी और फोन मिलाया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर आशीष मृत मिला।

उसने लड़की का वेश धरा था और माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपिस्टिक लगाई थी। मृतक की पत्नी शिक्षिका है जबकि ढ़ाई साल की बेटी है। पुलिस भी इस घटना से हैरान है। मृतक का न कोई सुसाइड नोट मिला और नहीं ​कोई ठोस वजह पता चल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+