उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने MBBS छात्रों को दिया बड़ा तोहफा, स्टाईपेंड बढ़ाकर 17000 किया

देहरादून, जुलाई 18। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मेडिकल स्टूडेंट्स को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। दरअसल, सीएम ने रविवार को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को तोहफा दिया है। उन्होंने MBBS छात्रों का स्टाईपेंड 7500 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 17000 रुपए प्रतिमाह कर दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी।

Pushkar singh Dhami

स्टाईपेंड को बढ़ाने को लेकर आंदोलन कर रहे थे MBBS छात्र

सीएम ने अपने ट्वीट में बताया कि कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में संक्रमण के प्रभाव को कम करने में हमारे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में पिछले काफी दिनों से मेडिकल स्टूडेंट्स स्टाईपेंड को बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। आखिर में सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है।

देश में सबसे कम था उत्तराखंड के छात्रों का स्टाईपेंड

आपको बता दें कि उत्तराखंड में MBBS छात्रों को अभी तक देश में सबसे कम स्टाईपेंड मिलता था। इसी वजह से छात्र आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन करने वाले छात्रों को आम आदमी पार्टी का समर्थन भी मिला था। आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल छात्रों से मिला था और उनकी मांगों को लेकर सरकार को एक पत्र लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+