उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जंगल में आग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जंगल की आग की घटनाओं के संबंध में उत्तराखंड सदन में वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जंगल में आग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जंगल में आग की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।

इस दौरान सीएम धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में वनाग्नि की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्चुअल रुप से जुड़े उच्चाधिकारियों को जल्द से जल्द वनाग्नि पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के साथ ही सभी वन प्रभागों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। DFO व अन्य अधिकारी कार्यालय में बैठकर वनाग्नि पर काबू पाने के बजाय ग्राउंड जीरो पर काम करें।
इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतला खेत मॉडल या अन्य प्रभावी मैकेनिज्म को गंभीरता से अपनाकर दीर्घकालिक तौर पर कार्य किया जाए जिससे स्थायी रुप से वनाग्नि पर नियंत्रण पाया जा सके। फायर वॉचरों का बीमा किए जाने हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। वनाग्नि की घटनाओं में शामिल लोगों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा जाए।
पेय जल आपूर्ति के लिए बेहतर स्थायी व्यवस्था बनाने के साथ ही जल संरक्षण के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्य करने और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। पुराने तालाबों को पुनर्जीवित करने व पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया।
चारधाम यात्रा 2024 के संबंध में सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही यात्रा मार्गों पर विद्युत, पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। देवभूमि उत्तराखंड से श्रद्धालुगण एक अच्छा संदेश लेकर जाए यह हम सभी उत्तराखंड वासियों की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी विपक्ष पर बरसे, कहा- तुष्टिकरण का जहर फैला रही है कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications