उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी विपक्ष पर बरसे, कहा- तुष्टिकरण का जहर फैला रही है कांग्रेस

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रांची की भाजपा की रैली में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। धामी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम समुदाय को रातों रात ओबीसी बना दिया है,अब ये कर्नाटक मॉडल देश में लागू करने की कोशिश करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित रोड शो में कहा कि मैं- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की इस पावन भूमि को शीश नवाकर प्रणाम करता हूं। धामी ने कहा कि झारखंड अपनी वन संपदा, खनिज संसाधनों और आदिवासी समाज के साहस, वीरता और स्वाभिमान के लिए मशहूर रहा है। जब भारत में आजादी का आंदोलन शुरू भी नहीं हुआ था, उस समय अंग्रेजों के विरुद्ध अगर किसी ने आवाज उठाई थी, तो वह हमारे आदिवासी भाइयों ने उठाई थी।

dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि झारखंड और उत्तराखंड दोनों प्रदेशों में काफी समानताएं हैं। दोनों राज्य का गठन एक साथ हुआ था। दोनों की परिस्थितियां भी एक जैसी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में भी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है।

धामी ने कहा कि पीएम मोदी जी ने झारखंड राज्य के विकास के लिए भी कई अहम कार्य किए हैं। आज झारखंड की जनता को मोदी सरकार की अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं का फायदा तो मिल ही रहा है, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर भी बल दिया जा रहा है। बनारस-रांची इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण जारी है। रांची और जमशेदपुर में मुंबई पुणे की तरह डबल डेकर ब्रिज बनाए जा रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाल ही में झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू की तिजोरियों से मिले 353 करोड़ रुपए ने, तो देश में आज तक मिले कैश के सभी कीर्तिमान तोड़ दिए है। उधर आरजेडी का लालू परिवार भी घोटालों में कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है। धामी ने कहा कि कांग्रेसी गैंग भ्रम और झूठ फैला कर देश में तुष्टिकरण का जहर फैला रहे हैं।

यह भी पढ़े उत्तराखंड सीएम धामी पहुंचे रांची, भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की नामांकन रैली में लिया हिस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+