Love Jihad को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार सख्त, हाईलेवल मीटिंग बुलाई, डीजीपी को दिए सख्त निर्देश
लव जिहाद के मामलों को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लव जिहाद के मामलों को लेकर डीजीपी अशोक कुमार को सख्त जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में लव जिहाद के मामलों को लेकर धामी सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लव जिहाद के मामलों को लेकर डीजीपी अशोक कुमार को सख्त जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
#WATCH | Dehradun: We have called for strict probe and action against love jihad cases. Today we will chair a high-level meeting also with DGP and other officials": Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami pic.twitter.com/JVeSCMagE6
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 9, 2023
उत्तराखंड में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। उत्तरकाशी क्षेत्र में अब तक दो मामले, देहरादून में एक और चमोली में भी एक मामला पुलिस के सामने आ चुका है। ऐसे में सरकार पर लगातार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का दबाव बनता जा रहा है। इसके लिए स्थानीय व्यापारियों और नेताओं की ओर से भी लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से लगातार अपील जारी कर ऐसे मामलों में कार्रवाई करने और लोगों से शांति बनाए जाने की अपील की जा रही है। लेकिन इन इलाकों में समुदाय विशेष को लेकर तनाव बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications