Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा फैसला, पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश, आदेश में दी सख्त चेतावनी

उत्तराखंड के सभी पुलों सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश

उत्तराखंड के सभी पुलों सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव की और से इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं। गुजरात हादसे के बाद प्रदेश में सभी पुलों को लेकर सरकार अलर्ट है। ऐसे में प्रदेश में सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जायेगा इससे सम्बन्धित शासनादेश प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु द्वारा जारी किया गया है।

Big decision of Dhami government, instructions to conduct safety audit of bridges, strict warning given in the order

तत्काल कार्यवाही करते हुये, सूचना 3 सप्ताह के अन्दर शासन में उपलब्ध कराया जाए

जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में पुलों का उचित अनुरक्षण न होने, मानकानुसार Periodically safety audit की निर्धारित समय में व्यवस्था न होने, भार क्षमता से अधिक यातायात संचालन होने,पुलों के समीप साईनेजेज न होने तथा पुलों की अत्यधिक समयावधि (निर्माण की) होने से देश एवं प्रदेश के कई महत्वपूर्ण सेतु दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिसमें जान-माल के नुकसान के साथ-साथ आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये प्रदेश में अवस्थित पुलों से सम्बन्धित अद्यतन सूचना प्रत्येक दशा में 03 सप्ताह के अन्दर शासन में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि पुलों के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा संबंधित जनपद के जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे पुलों जिनको निर्मित हुये कई वर्ष हो चुके हैं, उनमें भार क्षमता के आधार पर आवागमन सुनिश्चित किया जाय। प्रत्येक पुलों का safety audit करते हुये आवश्यकतानुसार अनुरक्षण आदि का प्रस्ताव तत्काल शासन को उपलब्ध कराया जाय पुलों के समीप साईनेजेज की उचित व्यवस्था की जाय किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+