मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर दी बधाई

एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगदीप धनखड़ को बधाई दी है।

देहरादून, 17 जुलाई : एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगदीप धनखड़ को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं जगदीप धनखड़ को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने पर बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ ने हर क्षेत्र में काम किया है। निश्चित रूप से उनके उपराष्ट्रपति पद पर विराजमान होते ही कई क्षेत्रों में देश को उसका लाभ मिलेगा। देश के साथ-साथ उत्तराखंड का भी विकास होगा। हम उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भारत के उपराष्ट्रपति के आगामी चुनाव के लिए एडीए की ओर से उम्मीदवार होंगे। धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्‍मीदवार बनाकर एक बार फिर विपक्षी पार्टी खासकर बंगाल सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने मास्‍टर स्‍ट्रोक खेला है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: टीएस सिंह देव ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, CM भूपेश बघेल बोले- सब ताल मेल है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+