छत्तीसगढ़: टीएस सिंह देव के इस्तीफे पर बोले CM भूपेश बघेल- सब ताल मेल है...
छत्तीसगढ़ में रविवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव ने राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
रायपुर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ में रविवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव ने राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने कही ये बात
मंत्री के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सब ताल मेल है...जो बात है आपस में बैठ कर तय कर लेंगे। मुझे लेटर नहीं मिला है। मुझे भी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मेरे पास जब पत्र आएगा तब मैं बताऊंगा।
Recommended Video

सियासी गलियारे में हलचल
टीएस सिंह देव के इस्तीफे से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल आ गया है।

सरकार के कामकाज से टीएस सिंह देव असंतुष्ट
दरअसल टी एस सिंहदेव बीते कई दिनों से सरकार के कामकाज को लेकर असंतुष्ट नजर आ रहे थे। हाल ही में उन्होंने हसदेव अरण्य में कोयला खनन और जंगल काटे जाने के खिलाफ चल रहे आदिवासियों के आंदोलन का समर्थन किया था।

कई मंत्रालय का प्रभार
गौरतलब है कि त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) का प्रभार है।

इन विभागों में बने रहेंगे
उन्होंने अपने इन विभागों में से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा सौंप दिया है, सिंहदेव अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कभी था कांग्रेसी गढ़, अलग राज्य बनते ही हुआ छत्तीस का आंकड़ा












Click it and Unblock the Notifications