उत्तराखंड: 'उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि', CM पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती

Pushkar Singh Dhami Celebrates Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: आज देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जा रही है। इस विशेष दिन को सुशान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पु्ष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

CM धामी ने पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती

'उत्तराखंड राज्य के प्रणेता रहे हैं अटल बिहारी वाजपेयी'

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ साथ महान वक्ता थे। जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। उन्होंने कहा कि अटल जी उत्तराखंड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। आज उनकी जयंती को हमलोग सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी को योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका जीवन सदैव हमें प्रेरित करेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+