उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवा शक्ति से अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने का किया आह्लान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महर्षि जमदग्नि की तपोस्थली और मां शीतला की पवित्र भूमि जौनपुर, उत्तर प्रदेश में लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के समर्थन में आयोजित युवा सम्मेलन में युवा शक्ति से 'अबकी बार 400 पार' के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
सीएम धामी ने कहाकि भाजपा ही देश के विकास और तरक्की की बात करती है, जबकि विपक्षी दल जातिवाद और तुष्टिकरण के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का कार्य कर रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष की जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति को नकारते हुए देश का युवा भाजपा को विजयी बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जिस प्रकार जनता का स्नेह एवं आशीर्वाद मिल रहा है। वह भाजपा की प्रचंड जीत का द्योतक है।
आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है, जिससे विपक्ष हताश एवं निराश हो चुका है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जनता के स्नेह और आशीर्वाद से BJP की जीत पक्की, तीसरी बार PM बनेंगे मोदी जी, बोले पुष्कर सिंह धामी












Click it and Unblock the Notifications