उत्तराखंड: जनता के स्नेह और आशीर्वाद से BJP की जीत पक्की, तीसरी बार PM बनेंगे मोदी जी, बोले पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चार धाम में से तीन धामों के कपाट विधि-विधान पूर्वक खोल दिए गए हैं।
सीएम प्रदेश में निरंतर बढ़ते तीर्थाटन के दृष्टिगत हमारी सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जिस प्रकार जनता का स्नेह एवं आशीर्वाद मिल रहा है। वह भाजपा की प्रचंड जीत का द्योतक है। आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है, जिससे विपक्ष हताश एवं निराश हो चुका है।
यह भी पढ़ें- Success Story: राजेंद्र सिंह ने 51 की उम्र में पाई सरकारी नौकरी, बोले-'पत्नी ने किया मोटिवेट'












Click it and Unblock the Notifications